Vande Bharat Last Minute Ticket Booking: अगर आपको अचानक किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ जाए, तो अब वंदे भारत एक्सप्रेस में ट्रेन के रवाना होने से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक करने की सुविधा आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। 

अगर आपको अचानक किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ जाए और पहले से टिकट बुक न हो, तो अब राहत की खबर है। वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री अब ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी यूजफुल है, जिन्हें आखिरी समय में बिजनेस ट्रिप, ऑफिस मीटिंग, मेडिकल इमरजेंसी या फैमिली कारणों से यात्रा करनी पड़ती है। हालांकि, यह सुविधा सीट अवेलेबल होने पर ही मिलेगी। यानी यदि ट्रेन में सीटें खाली हैं, तभी अंतिम समय तक टिकट बुक किया जा सकेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है वंदे भारत की नई सुविधा?

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों में टिकट बुकिंग के नियमों को और ज्यादा सुविधाजनक बनाया है। पहले यात्रा से कुछ समय पहले टिकट बुकिंग बंद हो जाती थी, लेकिन अब यदि सीटें अवेलेबल हैं, तो यात्री ट्रेन के रवाना होने से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं। इससे आखिरी समय में यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

और पढ़ें - Travel Gadgets: बैग में जरूर रखें 5 स्मार्ट ट्रैवल गैजेट्स, हॉलिडे ट्रिप बनेगी टेंशन फ्री

किन यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अक्सर अचानक ट्रैवल करते हैं। बिजनेस प्रोफेशनल्स, सरकारी कर्मचारी, मेडिकल इमरजेंसी में यात्रा करने वाले लोग, छात्र और ऐसे यात्री जिन्हें अचानक किसी जरूरी काम से दूसरे शहर जाना पड़ता है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

टिकट कैसे करें बुक?

यात्री ऑनलाइन या रेलवे के अधिकृत टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवेलेबल सीटों की जानकारी देखकर टिकट बुक कर सकते हैं। यदि सीटें खाली हों, तो ट्रेन के प्रस्थान समय से 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक किया जा सकता है। बुकिंग करते समय यात्री को अपना पहचान पत्र और सही यात्रा डिटेल देना होगा।

और पढ़ें - Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

हालांकि अंतिम समय तक टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार सीट मिल ही जाएगी। वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों की मांग काफी अधिक रहती है। ऐसे में यह सुविधा केवल उन्हीं ट्रेनों और रूट्स पर काम आएगी, जहां प्रस्थान से पहले सीटें खाली हों। साथ ही, यात्रियों को स्टेशन समय से पहले पहुंचना चाहिए ताकि सुरक्षा जांच और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। अंतिम समय में टिकट बुक करने के बाद देरी होने पर ट्रेन छूट भी सकती है।

क्यों खास है यह सुविधा?

वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे आधुनिक सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों में से एक है। इसमें आरामदायक सीटें, मॉडर्न सुविधाएं और तेज यात्रा का एक्सपीरियंस मिलता है। अब अंतिम समय तक टिकट बुकिंग की सुविधा मिलने से यात्रियों को अधिक लचीलापन मिलेगा और अचानक यात्रा करना पहले से आसान हो जाएगा।