कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
Mango Pickle Storage Tips: कच्चे आम का अचार लंबे समय तक खराब होने से बचाना चाहते हैं? जानें सरसों का तेल, नमक, हींग, मेथी और सही स्टोरेज जैसी आसान टिप्स, जिनसे अचार सालों तक स्वादिष्ट और सुरक्षित रह सकता है।

कच्चे आम का करें चुनाव
आम का अचार बनाते समय अमिया का चुनाव करते समय सावधानी रखें। अगर जालीदार या पकी हुई अमिया यूज करेंगे तो आम का अचार स्वादिष्ट नहीं बनता है और खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

सरसो तेल का करें इस्तेमाल
आम के अचार में सरसों का तेल नेचुरल प्रिजर्वेटिव का काम करता है। अगर अचार को आप सूखा तैयार करेंगे, तो इसके खराब होने के चांसेज बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। मसाले मिलाने के बाद इतना तेल डालें कि आम के पीस इसमे आधे से ज्यादा डूबे हुए नजर आएं। ऐसा करने से आम का अचार सालों साल चलेगा और स्वादिष्ट भी बनेगा।
नमक की मात्रा रखें थोड़ी ज्यादा
अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए नमक को स्वाद से थोड़ा ज्यादा ही डालें। आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल न सिर्फ आपके स्वाद को बढ़ाएगा बल्कि आम के अचार को खराब होने या फफूंद लगने भी बचाएगा। इससे अचार का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।
हींग और मेथी का करें इस्तेमाल
हींग, मेथी दाना और राई को हल्का भूनने के बाद पीसकर मसाला तैयार करें। ये न सिर्फ आम के स्वाद को बढ़ाने का काम करेगा बल्कि उन्हें लंबे समय तक खराब होने से बचाएगा भी। स्वाद और खुशबू को बढ़ाने का काम ये मसाले करते हैं।
सूखे कांच के जार में करें स्टोर
अचार हमेशा पूरी तरह सूखे और साफ कांच या फिर चीनी मिट्टी के जार में रखें। अगर जार गंदा या गीला हुआ तो भी अचार के खराब होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। अचार निकालते समय भी सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें। अचार में नमी को बिल्कुल भी न आने दें।
7 दिनों तक रखें धूप में
अचार तैयार होने के बाद उसे सूटी कपड़े से ढककर 4–7 दिनों तक रोज कुछ घंटों के लिए धूप में रखें। अचार को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो अचार को धूप में रखना बिल्कुल न भूलें। ऐसा करने नमी भी सूख जाती है और अचार लंबे समय तक चलता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.