MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • PHOTOS: 28 साल की मॉडल की हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटा, फ्रिज खोलते ही पुलिसवालों के उड़ गए होश

PHOTOS: 28 साल की मॉडल की हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटा, फ्रिज खोलते ही पुलिसवालों के उड़ गए होश

रिलेशनशिप डेस्क. 28 साल की एब्बी चोई (Abby Choi) हांगकांग की उभरती हुई मॉडल थी। हाल ही में मोनाको में एक मैगज़ीन के कवर पर शोभा बढ़ाई थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका सफर लंबा नहीं है। अपनों के हाथों ही उनकी दर्दनाक मौत हो जानी है। 

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Feb 25 2023, 08:14 AM IST| Updated : Feb 25 2023, 11:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Instagram

एब्बी चोई का शव क्षत-विक्षत हालत में फ्रिज के अंदर से निकाला गया। किराए के घर में युवा मॉडल का शव क्रूरतापूर्वक टुकड़े-टुकड़े करके फ्रिज में रखा हुआ गया था। शुक्रवार की दोपहर (23 फरवरी) पुलिस घर के अंदर पहुंची। वहां पर उसने फ्रिज से दो पैर, पीड़िता का आईडी कार्ड, क्रेडिट कार्ड के साथ अन्य सामान बरामद किया।

26
Image Credit : Instagram

इतना ही नहीं पुलिस ने वहां मांस को काटने वाली मशीन, चेनसॉ, दस्ताने, रेनकोट और मास्क बरामद किया। किचन में सूप के बर्तनों में पुलिस ने ह्यूमन टिश्यू भी बरामद किए, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। हालांकि अभी भी पीड़िता का सिर, धड़ और हाथ घटनास्थल से गायब है।

36
Image Credit : Instagram

सवाल यह है कि एक उभरती हुई मॉडल की इतनी दर्दनाक हत्या कौन कर सकता है। पुलिस को इस मामले में पूर्व ससुरालवालों पर शक है। उन्होंने मॉडल के पूर्व ससुर समेत तीन लोगों  को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार एक्स हस्बैंड की तलाश कर रही है। 

46
Image Credit : Instagram

मीडिया से बातचीत में पुलिस अधीक्षक एलन चुंग ने कहा कि यह घर एब्बी के पूर्व ससुर ने कुछ हफ्ते पहले ही किराए पर लिया था। मॉडल जो इस महीने फैशन पत्रिका L'Officiel मोनाको के कवर पर दिखाई दी थी उन्हें आखिरी बार मंगलवार को ताई पो में देखा गया था। जहां से अब उनकी बॉडी बरामद की गई है।

56
Image Credit : Instagram

पुलिस की मानें तो मॉडल का अपने पूर्व पति और उसके फैमिली के साथ कुल  100 मिलियन हांगकांग डॉलर (£ 10.7m) के आर्थिक विवाद थे। वो लोग उससे काफी नाराज थे। ऐसा माना जा रहा है कि एब्बी की हत्या इनलोगों ने ही मिलकर की है। इस मामले में अब पूर्व पति को खोजा जा रहा है।

66
Image Credit : Instagram

एब्बी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर थी। इंस्टाग्राम पर 90,000 फॉलोअर्स रखने वाली एब्बी अंतिम बार मैगजीन कवर की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था,'हांगकांग से ल'ऑफिशियल मोनाको के कवर तक, स्टाइल आइकन के रूप में मेरी यात्रा जारी है।इस मान्यता और रास्ते में निरंतर समर्थन के लिए आभारी हूं।' लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। उनके चाहनेवाले ये सुनकर काफी दुखी हैं। 

और पढ़ें:

अनोखी लव स्टोरी! प्रेमिका के गेट पर आधी रात में फेंक रहा था पत्थर, पुलिस ने पकड़ा और बन गए शादी के गवाह
10 साल से किन्नर पत्नी को कर रहा था 'प्यार', अचानक कुछ हुआ ऐसा पति ने ले ली उसकी जान

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved