34 साल की इमानी और 77 साल के लैरी की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों के बीच 43 साल का अंतर है, जिसके चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग उनके रिश्ते को लालच का नाम दे रहे हैं।

कहते हैं प्यार में ना उम्र की सीमा होती है, ना जाति-धर्म और ना ही रूप-रंग की। प्यार तो बस प्यार होता है। ऐसा ही कुछ कहना है इमानी और लैरी का, जिनके बीच उम्र का फासला 43 साल का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

34 साल की इमानी का कहना है कि उनके 77 वर्षीय प्रेमी लैरी के साथ उन्हें सच्चा प्यार है। दोनों पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में, उन्होंने यूट्यूब चैनल 'लव डोंट जज' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी बयां की, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

इमानी ने बताया कि उनकी और लैरी की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। उन्हें लैरी की फोटो देखते ही पसंद आ गई थी, हालांकि, तब उनका इरादा रिलेशनशिप में आने का बिल्कुल नहीं था। लेकिन, बाद में जब दोनों असल जिंदगी में मिले, तो एक-दूसरे को दिल दे बैठे। 

हालांकि, इमानी और लैरी की तस्वीरें देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये प्यार नहीं, बल्कि लालच है। लोग इमानी पर लालची होने का आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों की साथ में खिंचवाई गई तस्वीरों और वीडियो पर भी लोग भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि, इमानी का कहना है कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो और लैरी एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं। 

वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इमानी और लैरी के रिश्ते का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये उनकी निजी जिंदगी है और इसमें किसी को दखलअंदाजी करने का कोई हक नहीं है।