एक प्रेग्नेंट महिला को नहीं पता था कि उसे प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ेगी। दुष्ट प्रेमी ने कैंची से उसे दहलाने वाली मौत दी। इतना ही नहीं मर्डर के बाद उसने पुलिस के सामने खौफनाक बयान दिया।

रिलेशनशिप डेस्क. वो चार बच्चों की मां थी और पांचवें की बनने जा रही थी। लेकिन अब ना तो वो इस दुनिया में है और ना ही गर्भ में पल रहा बच्चा। एलिश वाल्श ( Ailish Walsh ) को 40 बार कैंची घोंप कर मौत के घाट उतार दिया गया। उसे इतनी दर्दनाक मौत उसके ब्वॉयफ्रेंड लियाम टेलर (Liam Taylor) ने दी। घटना 15 दिसंबर 2022 की है। जिसकी कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। चलिए वारदात की पूरी कहानी बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वारदात की पूरी कहानी

उत्तरी लंदन में एलिश वाल्श रहा करती थी। 15 दिसंबर की रात 8.36 बजे वो एलिश के घर में घुसता है। इसके बाद 9.14 बजे बाहर घर से निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसके जाने से 5 मिनट पहले फोन पर एलिश के दोस्त ने चीखने और लड़ने की आवाज सुनी थी। जिसके बाद उसने एलिश से कई बार संपर्क करने की कोशिश की। घटना के कुछ देर बाद उसके पिता जब घर पहुंचे तो बेडरुम में बेटी को खून से लथपथ बेहोश देखा। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए। 

चार बच्चों की मां 22 सप्ताह की प्रेग्नेंट थी

एलिश पहले से चार बच्चों की मां थी। मरने से पहले 22 सप्ताह की प्रेग्नेंट थी। किसी बात को लेकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ विवाद हुआ और हैवान ने 40 बार कैंची घोंप कर उसे जख्मी अवस्था में छोड़कर गायब हो गया। एलिश को बचाया नहीं जा सका। 

नशे का आदी था प्रेमी

आरोपी टेलर कोकीन, भांग और अल्कोहल का आदि था। वारदात के अगले दिन उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने गुनाह को कबूल करते हुए कहा कि उसने ही 40 बार एलिश को कैंची घोंपा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टेलर पर पहले भी महिलाओं के साथ हिंसा करने का आरोप लग चुका था। 

मां को खंभे से बांधकर मारा था हैवान ने

उसने खंभे में अपनी मां को बांधकर मारा था और 12 महीने तक पिंजरे में बंद कर दिया था। जब उसकी बहन 16 साल की थी तो उसका सिर काटने की चेतावनी दी थी। सोमवार यानी 3 अप्रैल को कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया। टेलर को 10 मई को उसके हैवानियत के लिए सजा सुनाई जाएगी।

और पढ़ें:

पति की हो गई थी 'मौत', पत्नी को लगा सदमा जब दूसरी महिला की बांहों में देखा उसे

आप भी एल्युमिनियम फॉयल में लपेट कर ले जाते हैं खाना, हो सकती है ये 7 गंभीर बीमारी, एक तो है पिता बनने से है जुड़ा