MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • Brother-Sister Day 2025:कहीं बहन ने दी किडनी तो कहीं जान, आंखों में आंसू ला देगी ये 5 कहानी

Brother-Sister Day 2025:कहीं बहन ने दी किडनी तो कहीं जान, आंखों में आंसू ला देगी ये 5 कहानी

Brother Sister Day 2025: भाई-बहन का प्यारा एक दूसरे के लिए कभी कम नहीं होता हैं। 2 मई को नेशनल भाई बहन डे मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको दिल को छूने वाली 5 कहानियां बताएंगे। जिसे पढ़कर आप इमोशनल हो सकते हैं

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : May 02 2025, 09:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : freepik

भाई ने बहन को किया किडनी डोनेट

हरियाणा के रोहतक की 31 साल की प्रिया का जब दोनों किडनी फेल हो गया तो डॉक्टर ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी। बहन की जिंदगी जाती देखकर भाई राजन सामने आया। उसका ब्लड ग्रुप मैच हो गया और उसने अपनी बहन को किडनी दान कर दी। पांच घंटे चली इस लंबी सर्जरी में यह ट्रांसप्लांट पूरा हुआ। दोनों भाई बहन एक हेल्दी लाइफ जी रहे हैं। बचपन में खिलौने को लेकर लड़ने वाले भाई बहन एक दूसरे की जिंदगी को बचाने के लिए कुछ भी दे सकते हैं। ये कहानियां उसकी बानगी हैं।

25
Image Credit : freepik

भाई को बधाई नहीं देने का अफसोस ऐसा हुआ कि लिख दी 434 मीटर लंबी चिट्ठी

केरल की महिला कृष्णाप्रिया ने भाई के लिए 434 मीटर लंबी चिट्ठी लिखकर लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, ब्रदर्स डे पर छोटे भाई कृष्णप्रसाद ने उसे कई कॉल और मैसेज किए। लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से बहन ने जवाब नहीं दिया। जिसकी वजह से भाई नाराज हो गया। इंजीनियर बहन ने कई बार भाई को कॉल और मैसेज करने की कोशिश की, लेकिन उनके भाई ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया।अपने रूठे भाई को मनाने के लिए कृष्ण प्रिया ने भाई को चिट्ठी लिखने का फैसला किया। उसने उसे बनाने के लिए बिलिंग पेपर के 15 रोल्स लेकर आईं और उन सभी को भाई के लिए अपनी फीलिंग से भर दिया। इन चिट्ठियों को लिखने में उन्हें कुल 12 घंटे का समय लगा। जब इन सभी बिलिंग रोल्स को बॉक्स में पैक किया गया, तब इस बॉक्स का वज़न 5.27 किलोग्राम पाया गया। इन चिट्ठियों की कुल लंबाई की बात करें, तो इसकी लंबाई 434 मीटर मापी गई।

Related Articles

Related image1
Happy Brother-Sister Day 2025: भाई बहन के बॉन्ड को करें और स्ट्रांग, भेजें ये प्यारे मैसेज+कोट्स
Related image2
साथ रहना तो है, लेकिन दिखाना नहीं, क्या कहलाता है ये रिश्ता?
35
Image Credit : freepik

48 साल की बहन ने भाई को बचाया

बिहार के भागलपुर के खैरा गांव के रहने वाले संजय कुमार दास को 48 वर्षीय उनकी बड़ी बहन पुनीता सिन्हा ने अपनी किडनी देकर मौत के मुंह से बचा आज दोनों भाई-बहन स्वस्थ हैं और बेहतर जीवन जी रहे हैं।भाई-बहन का यह अनूठा प्यार हर कोई याद करता है।

45
Image Credit : freepik

खुद की जान देकर बचाई भाई की जान

वैसे तो कहानी पुरानी है, लेकिन 10 साल की बच्ची ने अपने भाई की जान बचाने के लिए खुद कुर्बान हो गई। बिहार के खगड़िया के पटेल नगर में रहने वाली लड़की रागिनी अब इस दुनिया में नहीं हैं। पापा राजेश रागिनी और बेटे अभिनीत को लेकर दुकान गए थे। इस दौरान रागिनी और अभिनीत बेकाबू ऑटो के सामने आ गए। बहन ने देखा कि दोनों ऑटो की चपेट में आ जाएंगे इसलिए उसने तुरंत भाई को धक्का देकर ऑटो के सामने से हटा दिया और खुद उसकी चपेट में आ गई। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के 8 साल गुजर जाने के बाद भी फैमिली और गांव के लोग उसकी बहादुरी को याद करते हैं।

55
Image Credit : social media

बहन ने भाई को किडनी दे बचाई जान

जिंदगी की जंग हार जाता जब मेरी बहन ना होती है, कहानी हरियाणा के फरीदाबाद से जुड़ी है। जहां पर एक बहन ने अपने भाई को किडनी देकर जान बचाई। रोपा जिसके दो बच्चे हैं जब पता चला कि उसके भाई की दोनों किडनी खराब हो गई है तो उसने बिना देर किए अपनी किडनी देने की बात की। वहीं भाई ललित कुमार ने बताया कि जनवरी 2023 में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब है।डायलिलिस शुरू हो गया। बहन को जब पता चला तो उसने अपनी किडनी डोनेट करने की बात की। रोपा कहती है कि उन्हें बहुत खुशी है कि उन्होंने अपने छोटे भाई की जान बचाई।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ब्रेकअप के बाद लोग कर बैठते हैं ये 5 बड़ी गलतियां, समय रहते न रुके तो बढ़ेगा दर्द
Recommended image2
एक बिल्ली पालने पर क्या टूट जाएगा मां-बेटी का रिश्ता? इस लड़की की कहानी ने सबको सोचने पर किया मजबूर
Recommended image3
प्रेग्नेंट हुई तो DNA से करूंगी बाप का पता, 2 सगे भाइयों को डेट कर रही लड़की की शॉकिंग स्टोरी
Recommended image4
जुड़वा भाइयों को एक साथ डेट कर रही लड़की, Sex और बच्चे को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Recommended image5
Real Love Stories: जर्मन डॉक्टर ने पाकिस्तानी छोरे को बनाया दूल्हा, दुल्हन ने शादी पर खर्च किया 45 लाख
Related Stories
Recommended image1
Happy Brother-Sister Day 2025: भाई बहन के बॉन्ड को करें और स्ट्रांग, भेजें ये प्यारे मैसेज+कोट्स
Recommended image2
साथ रहना तो है, लेकिन दिखाना नहीं, क्या कहलाता है ये रिश्ता?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved