Relationship Conflict: जिस तरह मंगेतर ने लड़की को बोला क्या वो सही था? क्या घर के नियम रिश्ते में सख्ती से लागू होने चाहिए? क्या आपको लगता है कि इस स्थिति में मंगेतर का व्यवहार असम्मानजनक था या यह सिर्फ एक गलतफहमी थी? 

कई बार रिश्ते में एक छोटी सी गलती तोड़कर रख देती है। यह कहानी भी कुछ ऐसी है, जिसे एक लड़की ने खुद ही सुनाया है। रेडिट पर लड़की ने बताया कि वो अपनी मंगेतर से नाराज है और खुद को शांत नहीं कर पा रही है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे वो इससे निपटे। आइए सुनाते हैं, लड़की की कहानी उसी की जुबानी, जिसे उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

32 साल की लड़की ने बताया कि मैं और मेरा मंगेतर साल 2023 में एक साल तक साथ में रहें। लेकिन कुछ परिस्थितियों की वजह से अब हम साथ नहीं रहते हैं। उन एक साल में उसे पता था कि मैं घर के अंदर जूते नहीं ले जाने के पक्ष में रहती हूं। इसे लेकर सख्त हूं कि कोई मेरे घर में जूते लेकर ना आएं। लेकिन जब वो पिछले वीकेंड मेरे घर आया। वह जूते पहनकर घर के अंदर आने लगा, तो मैंने उसे दरवाजे पर जूते उतारने को कहा। मैंने उसे दोस्ताना तरीके से याद दिलाया क्योंकि काफी समय बाद वह आया था। उसने शिकायत की लेकिन जूते उतार दिए।

अगली सुबह मैंने देखा कि वह फिर से लिविंग रूम में जूते पहनकर घूम रहा है। मैं तुरंत गुस्सा हो गई और उसे जूते उतारने को कहा। उसने कहा कि वह नहीं उतारेगा और इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। मैं और गुस्सा हो गई और बोली कि मुझे फर्क नहीं पड़ता, उसे जूते उतारने होंगे। उसने मना कर दिया और कहा कि उसे जूते नहीं उतारने चाहिए क्योंकि मेरा अपार्टमेंट वैसे भी “घिनौना” है। उसने फिर दोबारा मेरे घर को “घिनौना” कहा।

अब कुछ दिन हो गए हैं लेकिन मैं अभी भी बहुत गुस्से में हूं, खुद को बेहद अपमानित महसूस कर रही हूं और इसे भूल नहीं पा रही हूं। उसे समझ नहीं आ रहा कि मैं इतनी नाराज क्यों हूं। मैं चाहती हूं कि वह मेरी बात समझे, लेकिन मैं अभी भी बहुत गुस्से में हूं।

मेरा गुस्सा सिर्फ जूतों को लेकर नहीं था, असल मुद्दा यह था कि बार-बार किसी को याद दिलाना और फिर भी मेरी बातों की इज्जत न करना मुझे बहुत परेशान करता है। समझ नहीं आ रहा है कि मुझे क्या करना चाहिए?

लोगों की राय क्या है?

लड़की के इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी राय रखी। एक ने लिखा कि ऐसे लड़के से शादी मत करो जो आपकी रिस्पेक्ट नहीं करता है। वहीं, एक ने लिखा कि अगर घर के कोई नियम है, तो उसे पालन करना चाहिए, कोई इसे बार-बार कैसे भूल सकता है। शादी के बाद भी ऐसा हो सकता है और ये लड़ाई की वजह बन सकती है। इसका घर में जूतों से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि इसका सब कुछ उसके पावर गेम्स खेलने से लेना-देना है। आप कैसे सोच सकते हैं कि आप दोनों कभी खुशी-खुशी और शांति से साथ रह पाएंगे?

और पढ़ें: हनीमून से लौटते ही पत्नी ने मांगा तलाक, पति की एक गलती ने तोड़ा रिश्ता?

Breakup Story: लाखों का गिफ्ट लेकर गर्लफ्रेंड ने अगले दिन कहा 'बाय-बाय'