- Home
- Lifestyle
- Relationship
- Happy brothers day 2023: ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये क्यूट विशेज, कोट्स और फोटो
Happy brothers day 2023: ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये क्यूट विशेज, कोट्स और फोटो
रिलेशनशिप डेस्क: भाई बहन का रिश्ता इस दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है। ऐसे में इस रिश्ते को और मजबूती देने के लिए हर साल 24 मई को नेशनल ब्रदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत आप अपने भाई को ये प्यारे मैसेज, कोट्स और फोटो भेज कर कर सकते हैं।

जिसके सर पर भाई का हाथ होता हैं, हर परेशानी में उसके साथ होता हैं, लड़ना-झगड़ना फिर मनाना, तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता हैं। हैप्पी ब्रदर्स डे।

भाई आपने मुझे मेरे सबसे अच्छे और सबसे बुरे रूप में देखा है, फिर भी आप मुझे बिना शर्त प्यार करते हैं। हर कदम पर मेरी चट्टान बनने के लिए धन्यवाद। हैप्पी ब्रदर्स डे!
भाइयों के प्रेम को कम कर दे, किसी में इतनी ताकत नहीं, भाई हमारे दिल की आवाज है, हमारा प्रेम होगा कभी भी कम नहीं।
जमकर वो लड़ता है मुझसे, खूब वो मुझे सताता है, मगर मुसीबत जब भी पड़ती है, तो भाई दौड़ा आता है। हैप्पी ब्रदर्स डे...
भाई मेरी हिम्मत है, मेरा वो सहारा है, वो अपना मुझे मेरी जान से भी प्यारा है। हैप्पी ब्रदर्स की बहुत बहुत बधाई।
भाई आपने मुझे बचपन में मुझे खूब रूलाया, पर जब मैं मुसीबत में थी तो भाई ने ही हौसला बढ़ाया। हैप्पी ब्रदर्स डे दुनिया के सबसे प्यारे भाई।
डियर भाई, आप सिर्फ मेरे भाई ही नहीं बल्कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। इस ब्रदर्स डे पर, मैं आपको थैंक्यू कहना चाहती हूं। आपका प्यार और सपोर्ट मेरे लिए दुनिया है। हैप्पी ब्रदर्स डे!
दिल के जज्बात बड़े हो जाते है, जब मुसीबत में भाई खड़े हो जाते हैं। हैप्पी ब्रदर्स डे...
भाई-भाई का रिश्ता खास होता हैं, अक्सर ये दिल के बहुत पास होता हैं, रामायण और महाभारत का उदाहरण देख लो जब भाई-भाई लड़ते है तो कुल का नाश होता है। ब्रदर्स डे की बधाई भाई।
इस ब्रदर्स डे पर, मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं। आप बुरे से बुरे समय में वहां रहे हैं, और मेरा साथ देते हैं। हैप्पी ब्रदर्स डे भइया!
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.