बचपन से लेकर जवानी की दहलीज तक पहुंचने में ना जाने वो कितनी बार गिरी होगी और हर बार उसके माता-पिता ने संभाला होगा। लेकिन उसे नहीं पता था कि जिसने उसे संभाला वहीं उसके जान के दुश्मन बन जाएंगे।यूपी के कौशाम्बी में एक माता-पिता बेटी के लिए जल्लाद बन गए।

रिलेशनशिप डेस्क.हमारे समाज में आज भी बेटियों को इज्जत के नाम पर मौत दे दी जाती है। पढ़ाने-लिखाने के बाद भी लड़कियों को अपनी पसंद का चुनाव करने की आजादी नहीं होती है। यूपी के कौशाम्बी में 21 साल की लड़की अब इस दुनिया में नही है। उसे इस दुनिया में लाने वालों ने ही मौत के नींद सुला दिया। बेटी का अफेयर किसी लड़के से चल रहा है इस शक में माता-पिता ने ना सिर्फ उसे दर्दनाक मौत दी बल्कि तेजाब डालकर उसकी पहचान भी मिटाने की कोशिश की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3 फरवरी को बेटी के गायब होने की लिखवाई रिपोर्ट

कौशाम्बी के तेन शाह अलमाबाद गांव में रहने वाले नरेश ने 3 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखवाई। जिसके बाद पुलिस ने खोज बिन शुरू की। मंगलवार को लड़की का शव नहर से बरामद किया गया। क्षत-विक्षत हालत में मिले शव की जब जांच की तो पता चला कि वो नरेश की 21 साल की बेटी है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

प्रेग्नेंसी किट बन गई मौत की वजह 

जिसके बाद मर्डर की जांच शुरू हुई। सच जब सामने आया तो हर कोई दंग रह गया। दरअसल, नरेश की बेटी के पास फैमिली के किसी सदस्य को प्रेग्नेंसी किट मिला। यह बात जब नरेश और उसकी पत्नी शोभा देवी को पता चला तो वो आग बबूला हो गए। उन्हें शक हुआ कि बेटी का अफेयर किसी लड़के के साथ चल रहा है। 3 फरवरी को उन्होंने उसका गला दबा दिया। फिर तेजाब डालकर चेहरा खराब कर दिया गया ताकि उसकी पहचान ना हो पाए।

भाइयों के साथ मिलकर बाप ने बेटी को फेंका

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद नरेश के दो भाई गुलाब और रमेश ने शव छुपाने में उसकी मदद की। शव को उन्होंने नहर में फेंक दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नरेश ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कई लड़कों से बात किया करती थी। प्रेग्नेंसी किट मिलने पर उसे लगा कि उसकी बेटी का संबंध किसी के साथ है।

और पढ़ें:

कौन है स्मृति ईरानी के होने वाले दामाद अर्जुन भल्ला, भारत नहीं इस देश के है रहने वाले

हेयर लॉस myths vs reality: क्या बार-बार शैंपू करने से झड़ते हैं बाल? जानें ऐसे 8 मिथकों की सच्चाई