प्यार में धोखा खाने के बाद 20 साल की लड़की करीब 50 घंटे से प्रेमी के घर बाहर कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठी हैं। वो शादी करने की मांग कर रही हैं। भूखी प्यासी लड़की के धरने पर बैठने के बाद लड़के घरवाले फरार हो गए हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. बहुत ही कम देखने को मिलता है कि प्रेमी-प्रेमिका अपने प्यार को मुकम्मल कर पाते हैं। कभी घरवालों की नाराजगी से दोनों जुदा हो जाते हैं। तो कभी दोनों में से एक फरेबी निकल जाता है। झारखंड में भी इसी तरह का मामला सामने आया। जहां पर एक युवती अपने प्रेमी की बेवफाई के कारण उसके घर के बाहर धरने पर बैठ गई हैं। 20 साल की लड़की एक दो घंटे से नहीं बल्कि 50 घंटे से लड़के के घर के बाहर बैठी हुई है। युवक का नाम उत्तम पटले है जिसपर लड़की धोखा देने का आरोप लगा रही है। मामला धनबाद जिले के राजगंज थानाक्षेत्र से जुड़ा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा माजरा

कड़ाके की ठंड में जहां लोग रजाई के अंदर दुबके हुए हैं। वहीं लड़की सारी रात से उत्तम के घर के बाहर बैठी हैं। किसी ने ना तो दरवाजा खोला है और ना ही उसके बारे में जानने की कोशिश की है। लड़की की ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तम के साथ पिछले चार साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन जब पिछले महीने उसने शादी की बात की तो वो मुकर गया। बातचीत करना बंद कर दिया। यहां तक कि उसने नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

शादी के लिए प्रेमी ने किया इंकार

उसने बताया कि रिलेशनशिप में रहने के दौरान दोनों एक दूसरे के परिजन से भी मिले। शादी के लिए दोनों फैमिली मान भी गई थी। लेकिन शादी के तय तारीख से करीब एक महीना पहले उसने बेवफाई कर दी।युवती के पास जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो अपनी दादी और रिश्तेदारों के साथ वहां आ गई और धरने पर बैठ गईं।

मुखिया के समझाने पर भी नहीं मानी लड़की

लड़की की जिद्द है कि जबतक उत्तम से बात नहीं कर लेती हैं और वो शादी करने के लिए तैयार नहीं हो जाता है। तब तक धरने से नहीं उठेगी। इतना ही नहीं उसने खाना पीना भी छोड़ दिया। हालांकि मुखिया के बहुत समझाने बुझाने के बाद उसने भोजन करना स्वीकार किया। लेकिन वो धरने से उठने के लिए नहीं तैयार हुई। वहीं, मुखिया ने लड़के के परिजनों से बात करने की कोशिश की। लेकिन वो तैयार नहीं हैं। घर का दरवाजा बंद करके रखा है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तम और उसके घरवाले फरार हैं।

और पढ़ें:

शर्मसार हुई ममता!प्रेमी के साथ मिलकर 3 साल की मासूम का गला घोंटा, फिर चलती ट्रेन से फेंक दिया

गजब कानून! यहां बाप अपनी बेटी से कर सकता है शादी, गैर मर्द को देखने पर हो जाती है कैद