पत्नी से प्यार करने का ऐसा सिला मिलेगा शायद ही शख्स ने सोचा होगा। डीएनए टेस्ट ने उसकी 18 साल की शादी को बर्बाद कर दिया। उसे पता चला कि जिस फैमिली पर वो जान छिड़कता है वो तो उसका है ही नहीं। जिसके बाद पति सदमे में आ गया।

रिलेशनशिप डेस्क.पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। जब तक दोनों के बीच प्यार के साथ-साथ एक दूसरे पर विश्वास होता है तब तक इस रिश्ते की खूबसूरती बनी रहती है। लेकिन जैसे ही दोनों के बीच शक के बीज पड़ते हैं पूरी गृहस्थी बर्बाद हो जाती है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ। शक की वजह से उसने डीएनए टेस्ट कराया और रिपोर्ट को देखकर अब वो सदमे में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स की 18 साल की शादी को डीएनए रिपोर्ट ने खराब कर दिया। यह कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट पर दो बच्चों के पिता ने अपनी 18 साल की शादी की तबाही की कहानी सुनाई है। उसने बताया कि उसकी मुलाकात पत्नी से 20 साल पहले हुई थी। प्यार होने के एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी को 18 साल हो चुके हैं।

कुछ वक्त के लिए अलग हुए थे पति-पत्नी

शादी के कुछ दिन बाद दोनों के बीच एक बड़ा झगड़ा हुआ और कुछ दिन के लिए दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। हालांकि ज्यादा दिन पति-पत्नी एक दूसरे से दूर नहीं रहें और फिर साथ रहने लगें। इस बीच पत्नी प्रेग्नेंट हो गई और दो जुड़ाव बच्चे हुए। बच्चे के जीवन में आने के बाद उनका रिश्ता और खूबसूरत हो गया।

खुशहाल गृहस्थी को डीएनए टेस्ट ने तोड़ा

कहते हैं कि एक खुशहाल जीवन में अगर कुछ बातें छुपी रही तो बेहतर है। अगर सच सामने आ जाते तो तबाही मचनी तय है। हाल ही में शख्स ने डीएनए टेस्ट कराया। तो पता चला कि उसके जुड़वा बच्चे उसके है ही नहीं। उसका बायलॉजिकल पिता कोई और है। जब इस बारे में पत्नी से पूछा तो पता चला कि जब दो हफ्ते के लिए दोनों अलग हुए थे तब शराब के नशे में वो किसी और के साथ रात गुजारी थी। ये बच्चे उसी आदमी के हैं। पत्नी की सच्चाई जानकर पति अब सदमे में हैं। उसने घर छोड़ दिया है और होटल में जाकर रह रहा है। रेडिट पर बताया कि वो अपनी पत्नी को देखने की हिम्मत नहीं कर रहा है। उसकी खुशहाल गृहस्थी तबाह हो गई है।

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी:क्रॉस-ड्रेसिंग कन्फेशन के बाद पत्नी अब मुझे बहन समझने लगी है, पराए पुरुषों के साथ बनाने लगी है संबंध

दोनों पी रहे थे शराब..अचानक पत्नी पति पर करने लगी थप्पड़ों की बौछार,हाइवोल्टेज ड्रामा से 2 देश के लोग हुए परेशान