राजस्थान में यौन शोषण का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोग अंदर से हिल जा रहे हैं। यहां एक हैवान ने लिव इन पार्टनर की बेटी के साथ कई महीनों तक रेप किया। अब जाकर नाबालिग बच्ची ने अपने ऊपर हुए जुर्म के बारे में बताया है।

रिलेशनशिप डेस्क. वो उसपर भरोसा करती होगी कि उसके जाने के बाद उसका लिव इन पार्टनर बेटी का ख्याल रखेगा। लेकिन जब उसकी आत्मा अपनी बेटी की हालत को देख रही होगी तो यहीं सोच रही होगी कि मैंने क्या कर डाला। एक हैवान के पास बेटी को छोड़ दिया। राजस्थान के बारां (Baran) में 48 साल के व्यक्ति को 13 साल की लड़की के साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लड़की की मां के साथ लिव इन में रहता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8-9 महीने तक नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

केदार सिंह पीड़िता की मां के साथ लिव इन में रहता था। महिला अपनी बेटी को साथ में रखती थी। लेकिन 11 महीने पहले महिला इस दुनिया से चल बसी। मां की मौत के बाद लड़की पर हैवान की नजर पड़ी और उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। उसने 8-9 महीने तक मासूम लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद वो गर्भवती हो गई।

मामा को रो-रोकर बताई पूरी कहानी

हाल ही में लड़की का मामा जब मिलने गया तब उसने अपने उपर हुए अन्याय की कहानी उन्हें सुनाई। जिसे सुनकर वो सन्न रह गए। बिना देर किए वो लड़की को लेकर थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी केदार को रविवार (5 फरवरी) गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मेडिकल जांच से पता चला है कि वो 23 सप्ताह की प्रेग्नेंट हैं।

गर्भपात के लिए लड़की ने दायर किया आवेदन

पुलिस ने आरोपी केदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को कोर्ट में पेश करके उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करके उसे बाल आश्रय गृह में भेजा गया है। इसके साथ ही उसने गर्भपात के लिए एक आवेदन भी दायर किया है। 

और पढ़ें:

शादी की रस्मों के बीच दुल्हन पर चला दी गोलियां, बंदूक दिखाकर महिला के साथ पार्क में गैंगरेप

पैदा होते ही इस बच्चे ने बना दिया गजब का रिकॉर्ड, डॉक्टर के भी उड़ गए होश