सार
merchant navy officer saurabh murder: ये कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसे प्यार और शादी में धोखा मिला। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हत्या के आरोप में उसकी बेवफा पत्नी मुस्कान जेल के अंदर है।
Saurabh murder case: घर के विरोध के बावजूद उसने उसका हाथ थामा था। 7 जन्मों का साथ रहने का वादा करते हुए मांग में सिंदूर भरा था। लेकिन वो वादा निभा ना सका, क्योंकि उसके प्यार का दुश्मन कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही निकली। कहानी मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की है। जिसने मुस्कान रस्तोगी से प्यार और शादी करने की भूल की थी।
3 मार्च 2025 को सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके शव के 15 टुकड़े करके एक ड्रम में डाल दिया और ऊपर से सीमेंट कंक्रीट भरकर जमा दिया। इतनी बेरहमी से हत्या करने वाली उसकी पत्नी मुस्कान है। इस कुकर्म में साथ दिया उसके ब्वॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला ने। दोनों आज सलाखों के पीछे हैं और अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
सौरभ की हत्या की पूरी कहानी
प्यार, धोखा और हत्या की कहानी मेरठ से जुड़े हैं। ब्रह्मपुरी इलाक़े के रहने वाले सौरभ राजपूत ने साल 2016 में मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। इस शादी में दोनों के परिवार शामिल नहीं हुए थे। साल 2019 में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया। इंदिरा नगर में दोनों रह रहे थे और फिर मुस्कान की लाइफ में एंट्री साहिल शुक्ला से हुई। दोनों क्लास 8 में एक दूसरे के साथ पढ़ते थे। साहिल नशे का शिकार था। मुस्कान से मिलने के बाद दोनों के बीच करीबियां बढ़ी और फिर मुस्कान को भी नशे की लत लग गई।
तलाक की क्यों वापस सौरभ ने ली अर्जी ?
सौरभ को साहिल और मुस्कान के बीच अफेयर का पता चल गया। साल 2021 में उसने तलाक की अर्जी भी दाखिल किया। लेकिन छोटी बच्ची होने के चलते घरवालों ने उसे समझाया तो उसने तलाक की अर्जी वापस ले ली। इसके बाद वो मर्चेंट नेवी की नौकरी दोबारा ज्वाइन कर ली। वो लंदन चला गया। इससे पहले वो मुस्कान के साथ रहने के लिए मर्चेंट नेवी छोड़ दी थी। पति का लंदन जाना और मुस्कान और साहिला का और करीब आ जाना हुआ।
मुस्कान ने सौरभ को दी बेरहमी से मौत
सौरभ का पासपोर्ट एक्सपायर होने वाला था तो वो रिन्यू कराने के लिए 24 फरवरी को भारत आया था। पति की आने की खबर सुनकर धोखेबाज मुस्कान परेशान हो गई और सौरभ के साथ मिलकर एक खतरनाक साजिश रची। दोनों ने पहले बेहोशी की दवा खरीदी और एक चाकू भी लिया। 3 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ के खाने में बेहोशी की दवाइयां मिला दीं। जब वो बेहोश हो गया तो साहिल ने उसे पकड़ा और मुस्कान ने उसपर चाकू से कई वार किए। जब वो मर गया तो दोनों ने उसके शव के टुकड़े कर दिए और ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया।
ऐसे जाल में फंसी मुस्कान
शव छुपाने के बाद मुस्कान अपनी बेटी को मां के पास छोड़कर साहिल के साथ घूमने चली गई। 17 मार्च को लौटी और 6 साल की बेटी ने जब पापा के बारे में पूछा तो मुस्कान ने एक प्लानिंग करते हुए ससुराल पक्ष पर सौरभ की हत्या का इल्जाम लगाया। जिसके बाद सौरभ के परिजन मुस्कान को लेकर थाने गए। जहां पर पुलिस की पूछताछ के दौरान मुस्कान टूट गई और अपना जुर्म कबूल करते हुए शव कहां छुपाया है बता दिया। इस तरह एक कातिल हसीना का सच बाहर निकला।
पूरी कहानी बताने का मकसद है कि आज के दौर के रिश्ते पहले जैसा तो बिल्कुल नहीं रहा। प्यार में धोखा और मर्डर एक आम बात होती जा रही है। आप भी अपने रिश्ते को लेकर सतर्क जरूर रहिएगा। हम यहां बताएंगे कि धोखेबाज पार्टनर को आप कैसे पहचान सकते हैं और वक्त रहते उससे दूरी बना सकते हैं।
धोखेबाज पार्टनर के संकेत
1.अगर पार्टनर का व्यवहार आपके प्रति बदल गया है। जैसे वो सीधे मुंह से बात नहीं करता हो। नजर बचाकर बात करता हो तो यह एक रेड फ्लैग हो सकता है।
2. सिंपल सा रहने वाला पार्टन अचानक सज धज कर रहने लगे। खुद को फिट और खूबसूरत रहने के लिए खूब मेहनत करने लगे तो यह भी एक रेड फ्लैग हो सकता है।
3.घर से वो जल्दी निकल जाता है और देर से लौटता हो। बहाने बनाकर घर से बाहर जाता हो। लौटने पर साफ-साफ जवाब नहीं देता हो तो यह भी धोखेबाजी के एक संकेत हो सकते हैं।
4. फोन का पासवर्ड बदल देना। फोन को टच नहीं करने देना। सोशल मीडिया अकाउंट छुपाकर बनाना। ये भी एक साइन होता है बेवफाई का।
इन संकेतों से जानें
5. फिजिकल होने में आनाकानी करना। फिजिकल होते वक्त ज्यादा जोश नहीं दिखाना। उसके टच से भी आपको पता चल जाएगा कि वो आपके प्रति ईमानदार है या नहीं।
जल्दबाजी करने से बचें
हालांकि यह एक संकेत है इसे लेकर कोई भी नतीजा पर नहीं पहुंचे। पार्टनर की एक्टिविटी पर फोकस करें। जरूरत हो तो उससे बात करें। अगर आपको लगता है कि पार्टनर धोखा दे रहा है तो फिर बातचीत करके रास्ता अलग कर लें। गुस्से में कोई भी खतरनाक कदम नहीं उठाने चाहिए।