- Home
- Lifestyle
- Relationship
- Gen Z के बीच आया एक और डेटिंग ट्रेंड, Hardballing को जान मिलेनियल्स चिढ़ जाएंगे
Gen Z के बीच आया एक और डेटिंग ट्रेंड, Hardballing को जान मिलेनियल्स चिढ़ जाएंगे
What Is Hardballing: हार्डबॉलिंग का नाम सुनते ही जहन में क्रिकेट का नाम सामने आ जाता है। लेकिन यह क्रिकेट से जुड़ा कोई शब्द नहीं, बल्कि रिलेशनशिप से जुड़ा वर्ड है, जो जेन जेड के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। आइए जानते हैं, इसके बारे में।

जेन जेड में रिलेशनशिप को लेकर बहुत ही ज्यादा क्लियरिटी होती है। वो रिश्तों को ज्यादा जटिल करके नहीं रखना चाहते हैं। 'हां' या फिर 'ना' के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हैं। शायद इसी लिएं इनके बीच 'हार्डबॉलिंग' डेटिंग ट्रेंड कर रहा है। इसमें रिश्ते को लेकर कोई भी कंफ्यूजन नहीं रहता है।

रिश्ता शुरू होने से पहले ही दोनों एक दूसरे को अपनी उम्मीदों और इरादों को क्लियर कर देते हैं। वो पहले ही बता देते हैं कि वो इस रिश्ते में किस लिए आए हैं..शादी के लिए, लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप के लिए या फिर महज कैजुअल डेटिंग है।
कपल जब एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं, तो उन्हें पता होता है कि इस रिलेशनशिप की मंजिल क्या होने वाली है। इसलिए वो मेंटली परेशान नहीं होते हैं। इससे इस तरह के रिलेशनशिप में वक्त बर्बाद नहीं होता है और गलतफहमी भी कम होती है। दिल टूटता भी नहीं है।
लेकिन इसके अपने नुकसान भी है। सामने वाले की सीधी बात कुछ लोगों के लिए कठोर लग सकती है। जिससे रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म हो सकता है। इतना ही नहीं कभी-कभी यह रिश्ते को नेचुरल तरीके से आगे बढ़ने से भी रोकता है। उदाहरण के लिए हम किसी रिश्ते को कैजुलअल शुरू करते हैं..लेकिन धीरे-धीरे किसी एक को लगता है कि वो इस रिश्ते में और आगे जा सकता है, लेकिन पहले ही सिर्फ इसे कैजुअल रिश्ता बताने की वजह से वो दिल की बात दूसरे को बता ही नहीं पता है। इतना ही नहीं रिश्ते में पहले ही सबकुछ क्लियर होने की वजह से बोझिल भी बन सकता है।
जिन लोगों को नेचुरल रिश्ता पसंद है। वो डेटिंग के दौरान बिना किसी शर्त के आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए हार्डबॉलिंग सही नहीं है। लेकिन जो पहले से ही एक रिश्ते को लेकर मेंटली प्रिपेयर्ड रहना चाहते हैं, वो इस डेटिंग ट्रेंड को आजमा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: किराए पर पति लेने का क्या चल रहा नया ट्रेंड? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.