Premanand Maharaj pravachan in Vrindavan: प्रेमानंद महाराज के प्रवचन में एक युवक ने अपनी समलैंगिकता और उससे जुड़ी मानसिक अशांति के बारे में बताया। महाराज ने उसे भगवान की विशेष कृपा बताते हुए आत्म-स्वीकार और संयम की सलाह दी।

Premanand Maharaj Advice: प्रेमानंद महाराज को सुनने दूर-दूर से लोग वृंदावन पहुंचते हैं। अपनी समस्याओं का समाधान लेकर वापस आते हैं। विराट कोलही से लेकर अनुष्का शर्मा बाबा के दर्शन करने पहुचते हैं। इसी बीच महाराज के दरबार में एक शख्स पहुंचा। जिसने अपनी समस्या बताई और उसका समाधान मांगा। युवक ने कहा, वह समलैगिंक है। उसने 150 से ज्यादा लोगों से संबंध बनाए हैं। पहले तो उसे ये सब चीजें अच्छी लगती हैं लेकिन अब उसे पश्चाताप होता है। मन में अशांति है, कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस पर महाराज ने कहा, भगवान ने धरती पर मनुष्य को जीवन दिया है। हर मनुष्य की अपनी खूबी है। इस पर शर्माने की जरूरत नहीं है। यूं समझें कि भगवान की आप पर विशेष कृपा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमानंद महाराज की सलाह

प्रेमानंद महाराज के सामने शख्स ने पर्ची में लिखकर सवाल दिया था। वह घबरा रहा था, इसपर उन्होंने कहा, जिस तरह आप डॉक्टर के सामने बिना डरें अपनी बात रखते हैं वैसे ही यहां पर भी रखें। जो भी इस पर शर्माने की जरूरत नहीं है। दुनिया में अगर पुरुष किसी के मोह में खोता है तो वह स्त्री है। ऐसे में आपको समझना चाहिए कि भगवान की कृपा है आप पर कि, स्त्री मोह के मायामोह से दूर हैं। यदि पुरुषों से संयोन नहीं करेंगे तो आप महापुरुष भी बन सकते हैं। स्त्री मोह का वर्णन शास्त्रों में किया गया है। जिसने घोर तपस्या की लेकिन वह स्त्री आसक्ति के आगे हार गया। ये तो भगवान की कृपा है जो आपके ऐसा आकृषण नहीं है। अब ये आपके ऊपर है, आप अपने आप को कैसे रोकते हैं।

युवक से पूछा सवाल

महाराज ने कहा, तुम बताओ ये सब तुमने किया तुम्हें क्या मिला। युवक ने जवाब दिया डर और चिंता। जिस पर उन्होंने आगे कहा, भगवान के चरणों में सबकुछ है। अगर आप जीवन में थोड़ा समय भगवान के जाप और उनके ध्यान में देंगे तो उत्तम शख्स बन सकते हैं। शख्स के पूछे गए सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।