सोशल मीडिया पर भारतीय दूल्हा और रशियन दुल्हन की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जूता चुराने की रस्म में साली गजब की डिमांड करती दिख रही है। उसने अपने जीजा से 3 हाथी मांग, जिसे देने का वादा भी दूल्हे मियां ने कर दिया। 

Cross Cultural Wedding Moments: प्यार ना तो धर्म देखता है और ना ही धन-दौलत..कई बार तो यह सरहद के पार भी दिल लगा बैठता है। क्रॉस कल्चर वेडिंग मूमेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक भारतीय दूल्हा और उसकी रशियन दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जूता चुराने के रस्म के बाद दुल्हन की बहन अपने जीजा से डिमांड करती दिख रही है। उसने जूता देने के बदले 3 हाथी मांग लिया। इस हल्के-फुल्के पल ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया।

तीन हाथियों की Funny Demand

वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन शादी की रस्मों के बाद साथ बैठे नजर आते हैं। दुल्हन ने लाल रंग का पारंपरिक वेडिंग लहंगा और ज्वेलरी पहनी हुई है, जबकि दूल्हा क्रीम रंग की शेरवानी और पगड़ी में दिखता है। दोनों ने फूलों की वरमाला पहनी है। दुल्हन की बहन उनके सामने खड़ी होती है और दूल्हे के जूते अपने हाथ में पकड़े हुए है। वह मजाकिया अंदाज में कुछ कहती है, जिसे दुल्हन अंग्रेजी में दूल्हे को समझाती है। वीडियो पर टेक्स्ट आता है - “POV: her sister wanted 3 elephants.”

“तीन हाथी” की डिमांड पूरी तरह मजाक में की गई थी, जैसा कि इस रस्म में होता है। असल में यह दूल्हे से गिफ्ट या पैसे मांगने का एक मजेदार तरीका था।

दूल्हे ने स्माइल करके हाथी देने का किया वादा

दूल्हा मुस्कुराते हुए सारी बात सुनता है। कुछ देर तक हंसी-मजाक और बातचीत चलती है। आखिर में वीडियो में वह फिर से अपने जूते पहने नजर आता है, जिससे साफ है कि उसने बहन की शर्त मान ली।वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ' मैंने एक रशियन औरत से शादी की… और अब उसकी बहन मेरे जूते ऐसे छिपा रही है जैसे यह कोई ओलंपिक खेल हो। क्रॉस-कल्चरल शादी में सरप्राइज होते हैं।'

View post on Instagram

8 फरवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिले। कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि 3 के बदले 4 हाथी दे देना भाई। वहीं, कई लोगों ने दिल और बधाई वाले इमोजी शेयर किए।

और पढ़ें: शादी के 15 साल पत्नी को लगा जिंदगी का सबसे बड़ा झटका, पति ने वो कहा जिसकी उम्मीद ना थी

जूता छुपाई रस्म क्या है?

जूता छुपाई रस्म हिंदू शादी में निभाई जाती है। यह मजेदार रस्म है। जब दूल्हा मंडप में जाने से पहले अपने जूते उतारता है, तो दुल्हन की बहनें, कजिन्स और दोस्त उसके जूते छिपा देती हैं। जूते वापस पाने के लिए दूल्हे को उन्हें पैसे या गिफ्ट देने पड़ते हैं। यह रस्म हंसी-मजाक और अपनापन बढ़ाने के लिए होती है।

View post on Instagram

जूता छुपाई का लाइव ऑक्शन

ऐसा ही एक और वीडियो नवंबर 2025 में वायरल हुआ था। Chicago में हुई एक शादी के दौरान एक इटैलियन गेस्ट ने जूता चुपाई रस्म को लाइव ऑक्शन में बदल दिया। मेहमान Richie ने दूल्हे के जूतों के लिए बोली लगवानी शुरू कर दी। जो मजाक के तौर पर शुरू हुआ, वह जल्द ही मजेदार bidding war में बदल गया। मेहमानों की तालियों और उत्साह के बीच यह पल सोशल मीडिया पर छा गया।

इसे भी पढ़ें: Valentine's Day: इंसान को जिंदगी में कितनी बार होता है सच्चा प्यार? स्टडी में बड़ा खुलासा