पाकिस्तान से सीमा हैदरी के बाद अब दक्षिण कोरिया से किम बोह नी दिल के हाथों मजबूर होकर भारत पहुंची। सात फेरे लेकर यहां की दुल्हन बन गई। किम ने कहा कि भारत में आकर काफी खुशी मिल रही है। आइए जानते हैं किम और यूपी के छोरे की लव स्टोरी।

रिलेशनशिप डेस्क. दीवाना दिल सरहद की पाबंदियों को कहा मानता हैं। मोहब्बत से मिलने की बेचैनी सरहदों की सीमा को लांघने पर मजबूर कर देता है। पहले पाकिस्तान की सीमा हैदरी और भारत की अंजू ने बॉर्डर पार करके अपने-अपने इश्क से मिलकर नई जिंदगी की शुरुआत की। तो अब एक और सच्ची मोहब्बत की कहानी यूपी में गूंज रही है। यूपी के छोरे को देखकर दक्षिण कोरिया की लड़की का दिल धड़का और बिना किसी अंजाम की परवाह किए भारत पहुंच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दक्षिण कोरिया के देगू निवासी 30 साल की किम बोह नी अब यूपी की बहू बन चुकी हैं। वो अपने ससुराल में काफी खुश हैं। उसका कहना है कि वो भारत में आकर काफी खुश है और ससुराल वालों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र स्थित उधना गांव के रहने वाले सुखजीत सिंह के साथ किम की लव स्टोरी साल 2017 में शुरू हुई थी। जो 18 अगस्त 2023 में शादी के बंधन में बंध कर मुक्कमल हुई। तो चलिए बताते हैं इनकी लव स्टोरी की पूरी कहानी।

साल 2017 में शुरू हुई किम और सुखजीत की लव स्टोरी

सुखजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि साल 2016 में वो दक्षिण कोरिया घूमने गए थे। लेकिन उन्हें वहां इतना अच्छा लगा कि उन्होंने वही रुकने का इरादा कर लिया। जीविका को चलाने के लिए साइबर कैफे में जॉब कर ली। किम बोह नी भी उसी कैफ में काम करती थीं। साल 2017 में दोनों के बीच दोस्ती हो गई जो बाद में प्यार में बदल गई। छह साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। सुखजीत के सामने चुनौती थी घरवालों को मनाने की। दक्षिण कोरिया लड़की को बहू के रूप में क्या वो अपनाएंगे ये सवाल उनके मन में घूम रहा था। लेकिन जब उन्होंने अपनी फैमिली को किम के बारे में बताया तो पहले तो उनके परिवार को हिचक हुई लेकिन बाद में वो मान गए। किम इंडिया आई और 18 अगस्त को वो और सुखजीत सिंह गुरुद्वारे में विवाह बंधन में बंध गए।

किम को मिला पांच साल का इंडियन वीजा

भारत ने किम को पांच साल का वीजा दिया है। लेकिन वो तीन महीने यहां रहेगी। दो महीने वो उधना गांव में थी। एक महीने बाद वो दक्षिण कोरिया लौट जाएगी। इसके कुछ वक्त बाद किम दोबारा भारत आएंगी और कुछ वक्त रुक कर वो अपने पति सुखजीत के साथ दक्षिण कोरिया लौट जाएंगी। किम ने बताया कि भारत आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। भारतीय परिधान और यहां की डिश काफी पसंद है। 

और पढ़ें:

Sex Life बोरिंग लेकिन पार्टनर से नहीं कह पा रहे? 5 Tips से रिश्ते में बना रहेगा रोमांस

सपनों में रोज आ रहा Ex-Boyfriend? तो ये हो सकते हैं 5 कारण, नए रिश्ते पर पड़ेगा असर