Unusual Wedding Traditions:बेटी की विदाई में पिता भर-भर के बेटी को आशीर्वाद देते हैं। उनके आंखों से आंसू नहीं थमते हैं कि उनकी गुड़िया उनके आंगन छोड़कर किसी और के घर जा रही है। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां पर शादी में पिता अपनी बेटी के ऊपर थूकते हैं।

Weird Wedding Rituals:दुनिया के हर कोने में शादियों से जुड़ी अलग-अलग परंपराएं और रस्में होती हैं। कुछ परंपराएं जहां आम समझ में आती हैं, वहीं कुछ ऐसी भी होती हैं जो हमें चौंका देती हैं। लेकिन उनके पीछे छिपी भावना बेहद गहरी और सांस्कृतिक होती है। ऐसी ही एक अनोखी परंपरा अफ्रीक के केन्या देश में देखने को मिलती है। जहां पर दुल्हन के पिता उसकी शादी के दिन उसके ऊपर थूकते हैं। आइए जानते हैं ऐसा वो क्यों करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासाई समुदाय में निभाई जाती है अजीब रस्म

मासाई (Maasai)समुदाय पूर्वी अफ्रीका में केन्या और तंजानिया में फैला एक आदिवासी समाज है। जो अपनी संस्कृति और परंपराओं को आज भी बड़े गर्व से निभाते हैं। वो उसमें कोई बदलाव करने के पक्ष में नहीं होते हैं। जहां सारी दुनिया में थूकना (Spitting) गलत माना जाता है वहीं, इस समाज में इसे निगेटिव नहीं बल्कि सम्मान,आशीर्वाद और शुभकामना देने का तरीका मानते हैं।

शादी की रस्म में थूकने की अहमियत

जब कोई लड़की शादी करती है और अपने पिता से विदा लेती है, तो पिता उसके सिर या शादी के कपड़ों पर हल्के से थूकते हैं। यह रस्म दो गहरी मान्यताओं से जुड़ी होती है-

1.बुरी नजर से बचाव-थूकना एक तरह से नजर न लगे जैसी भावना से जुड़ा है।

2. शुभकामना और एक्सेप्टेंस:यह संकेत होता है कि पिता अपनी बेटी की शादी से संतुष्ट हैं और उसके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नवजात बच्चों पर भी थूक कर देते हैं आशीर्वाद

मासाई लोग नवजात शिशु पर भी थूकते हैं ताकि बुरी नजर न लगे। किसी को शुभकामनाएं देते समय भी वे हाथ मिलाने से पहले थूकते हैं। हालांकि यह परंपरा सुनने में अजीब लग सकती है, लेकिन मासाई समुदाय के लिए यह एक पवित्र और इमोशनल पल होता है। हालांकि भारत समेत बाकी देशों में इस तरह की काम को निगेटिव रूप से देखा जाता है। 

भारत में थूथू का मतलब?

भारत में नजर ना लगें इसके लिए लोग साइड में जाकर थू-थू करते हैं और कहते हैं कि बुरी नजर ना लगें। इतना ही नहीं घृणा, तिरस्कार या नाराजगी को भी थूथू के जरिए लोग दिखाते हैं। उसकी समाज में थूथू हो गई जैसे बाते कहते हैं।