MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • सुहागरात से जुड़ी ये 5 गलतफहमियों के बारे में दूल्हा-दुल्हन को जरूर होना चाहिए पता

सुहागरात से जुड़ी ये 5 गलतफहमियों के बारे में दूल्हा-दुल्हन को जरूर होना चाहिए पता

सुहागरात को हमेशा लोग एक ही चीज से जोड़कर देखते हैं। जिसकी वजह से कई तरह की गलतफहमियां पैदा होती है। सुहागरात के दिन तय होता है कि पति-पत्नी का रिश्ता आगे जाकर कैसा होने वाला है। तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी गलतफहमियां जिसे दूर करने की जरूरत है।

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Jun 06 2023, 09:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

एक इंसान दूसरी जिंदगी तब जीना शुरू करता है जब उसकी शादी होती है। दो अंजान लोग मिलकर एक गृहस्थी बसाते हैं और फिर हर कदम पर उनके लिए नया अनुभव होता है। आपसी समझ के साथ शुरू हुआ रिश्ता लॉन्ग टर्म के लिए होता है। लेकिन अगर इस रिश्ते के पहले चरण में कड़वाहट आ जाए तो फिर ताउम्र इस रिश्ते में दर्द के सिवा कुछ नहीं मिलता है। शादी करने के बाद जो सबसे पड़ा पल आता है वो सुहागरात (suhaag raat) होता है। इसे लेकर कई तरह की गलतफहमियां लड़का-लड़की के मन में होता है जिसे दूर करने की जरूरत है।

26
Image Credit : google

सुहागरात के दिन दो शरीर का मिलन

अक्सर लड़का-लड़की के मन में यह गलतफहमी होती है कि सुहागरात के दिन दूल्हा-दुल्हन के बीच शारीरिक संबंध जरूर बनना चाहिए। फिल्मों और सीरियल में भी उसे इसी तरह दिखाया गया जिसकी वजह से लोगों के मन में यह बैठ जाता है। जो कि बिल्कुल गलत है।

36
Image Credit : Getty

सुहागरात मतलब तन नहीं मन का मिलन

सुहागरात का मतलब सिर्फ शारीरिक संबंध बनाना नहीं होता है। यह वो पहला पल होता है जब न्यूली मैरिड कपल एक दूसरे के साथ अकेले वक्त बिताते हैं। जब दोनों एक लड़का-लड़की से पत्नी-पत्नी में बदल जाते हैं। ऐसे दोनों का कनेक्शन इस दिन इमोशनली बनना जरूरी होती है। इंटिमेसी से ज्यादा प्यार और सम्मान की नींव इस दिन एक दूसरे के लिए पड़नी चाहिए।

46
Image Credit : our own

दबाव डालना है जरूरी

अक्सर लड़का-लड़की पहली रात में एक दूसरे को लेकर सहज नहीं होते हैं। इससे जुड़ी गलतफहमी उनके मन में होता है कि अब तो पत्नी-पत्नी हैं खुद पर थोड़ा दबाव डालकर सुहागरात वाली रस्म को निभाया जाए जिसकी धारणा बनी हुई है। लेकिन इसे तोड़ने की जरूरत है। अगर आप पहली रात में इंटिमेसी के लिए सहज नहीं हैं तो फिर एक दूसरे को समझने की कोशिश कीजिए। ढेरों बातें कीजिए। एक दूसरे के बीच कम्यूनिकेशन गैप की गुजाइंश को खत्म कीजिए।

56
Image Credit : google

रोमांस को लेकर है गलत धारणा

सुहागरात के दिन अगर शारीरिक संबंध नहीं बना तो रोमांस पीछे रह जाएगा ऐसी सोच कपल के मन में होती है। पहली नाइट मतलब फीजिकल रिलेशनशिप इस सोच से बाहर निकलने की जरूरत है। आप इस दिन को लव स्टोरी की शुरुआत वाला दिन भी बना सकते हैं। कपल एक दूसरे को दोस्त बनाएं..फिर एक दूसरे के करीब आए और जब मन पूरी तरह एक दूसरे के लिए समर्पित हो जाए तो फिर फीजिकल हो। जरूरी नहीं कि ये सब सुहागरात के दिन ही हो। जिस दिन आप पूरे मन से एक दूसरे से समर्पित हो जाए वहीं दिन आपके लिए सुहागरात हो जाएगा।

66
Image Credit : freepic

सामने वाले पर डालना पड़ता है प्रेशर

पुरानी धारणा लोगों के अंदर इतनी रच बस जाती है कि पहली रात को दोनों में से कोई एक पक्ष इसके लिए जोर डालता है। जिसकी वजह से दूसरे को लगता है कि सुहागरात पर जबरदस्ती करना गलत नहीं होता है। लेकिन उसके मन में सामनेवाले के प्रति आकर्षण खत्म हो जाता है और मन में डर बैठ जाता है। जो आगे चलकर कड़वाहट की वजह बन सकती है। इसलिए ऐसा बिल्कुल ना समझे। सामने वाला सहज हो तभी उसके साथ रोमांस करने की कोशिश करें।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved