कहते हैं एक महिला अगर खुद पर आ जाए तो अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा सकती है। इस स्टोरी में एक ऐसी महिला की कहानी है जिसने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए रच दी ऐसी साजिश जो किसी ब्लॉबर्स्टर फिल्म के प्लॉट से कम नहीं।

रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं फिल्म में वहीं दिखाया जाता है जो समाज में घटता है। रियल लाइफ पर बनी कहानी काफी पसंद की जाती है। लेकिन क्राइम ड्राम की बात करें तो वो रियल लाइफ पर बेस्ड बहुत ही कम होता है। लेकिन हम आपको एक ऐसी रियल लाइफ कहानी बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आपको ऐसा लगेगा कि कोई ब्लॉकबस्टर मूवी की ये स्टोरी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक महिला जो विधवा हो चुकी है। जिसने अपने पति को ना तो किसी बीमारी से खोया और ना ही एक्सीडेंट से। बल्कि उसके हमसफर की जान लोकल माफिया ने लिया। कोलंबिया की रहने वाली महिला ने पति की मौत का बदला लेने की प्लानिंग की। एक ऐसी प्लानिंग जो किसी फिल्मी कहानी को फेल कर दें। बदले की इस कहानी को पूरा होने में कई साल लग गए।

समाज में सम्मानित बिजनेसमैन, पर्दे के पीछे क्रिमिनल 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला के पति को जिसने मारा वो पर्दे के पीछे क्रिमिनल था। लेकिन समाज में एक सम्मानित बिजनेसमैन था जो धर्म-कर्म का काम बहुत करता था। दुनिया की नजर से छुपकर वो स्मगलिंग करता था, मर्डर करवाता था। लेकिन कोई उसके असली चेहरे को पहचान नहीं पाया। इस क्रिमिनल का नाम हैं जुआंचो। महिला ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एक तगड़ी प्लानिंग की।

विधवा ने प्यार में माफिया को फंसाया

वो धीरे-धीरे जुआंचो के सोशल सर्कल में शामिल होने लगी और उसके करीब पहुंच गई। फिर विधवा ने उसके साथ मेलजोल बढ़ाया और अपने प्यार में फंसा लिया। जुआंचो को भनक नहीं लगी कि जिस इंसान को उसने मरवाया है ये उसकी पत्नी हैं। प्यार में अंधा जुआंचो अपने धंधे के बारे में उसे बताने लगा। जब पीड़ित महिला के पास सारे सबूत इकट्ठा हो गए तो उसने पुलिस को सब दे दिया।

माफिया को रंगे हाथों पकड़वाकर लिया पति की मौत का बदला

उसने पुलिस को एक डिल के बारे में बताया जो वो करने वाला था। मीटिंग वाले जगह का एड्रेस दिया। दो साल से पुलिस को जुआंचो पर संदेह था। लेकिन सबूत के अभाव में कुछ कर नहीं पा रही थी। लेकिन महिला की सूचना की वजह से वो रंगे हाथों पकड़ा गया। महिला ना सिर्फ अपने पति की मौत का बदला लिया, बल्कि एक माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाकर कई जिंदगियों को भी बचाया। कोलंबिया में हर तरह उस महिला के ही चर्चे हो रहे हैं।