एक महिला 10 साल से किसी की पत्नी और किसी की प्रेमिका बनकर जी रही है। उसकी इस दोहरी जिंदगी से पति बेखबर है। महिला पति से क्यों बेवफाई कर रही है इसके पीछे जो कारण बताया है उसे जानकर किसी को भी झटका लग सकता है।

रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता जीवन भर का होता है। इस रिश्ते को निभाने के लिए वो कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। भारत में तो शादी सात जन्मों का साथ माना जाता है। हालांकि वेस्टर्न कल्चर में शादी को लेकर कपल इतने गंभीर नहीं होते हैं। शादी में नहीं बनती तो लोग उसे तुरंत तोड़ने से भी परहेज नहीं करते हैं। लेकिन एक महिला अपनी शादी को बचाने के नाम पर पति से 10 साल से बेवफाई कर रही है। चलिए बताते हैं अजीबो गरीब कहानी जिसे पढ़कर झटका जरूर लगने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी बचाने के लिए महिला ने किया अफेयर

स्कॉटलैंड की रहने वाली महिला का 10 साल से पति को छोड़कर किसी और से अफेयर चल रहा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि उसका दिल किसी पर अचानक फिदा हो गया। बल्कि उसने जान-बूझकर ऐसा किया। मिरर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपनी शादी से बोर हो गई थी। लेकिन वो उसे तोड़ना भी नहीं चाहती थी। शादी को बचाने के लिए उसने पराए मर्द के साथ अफेयर किया। लेकिन पति को इस बात की कानों कान खबर नहीं हैं।

10 साल बाद शादी में हो गई थी बोर

47 साल की महिला की शादी 21 साल पहले एक शख्स से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के 10 साल गुजर जाने के बाद उनकी जिंदगी से प्यार और रोमांस गायब हो गया। जिसकी वजह से पति के साथ उसके तनाव बढ़ने लगा। महिला अपनी शादी में रोमांस लाने के लिए पति से बात करने की बजाय दूसरे मर्दों के साथ डेट पर जाना शुरू कर दिया। एक दिन उसकी मुलाकात 45 साल के आदमी से हुई और फिर उसके साथ रोमांटिक रिलेशनशिप बनाए।

पति को इस बात का जरा भी नहीं अंदाजा

महिला ने मिरर को बताया कि उस शख्स के साथ 7 साल से ज्यादा वक्त हो चुके हैं। उसके साथ वो प्यार में है। लेकिन पति को इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। उसका कहना है कि इसकी वजह से उसकी शादी बच गई है। उसके ब्वॉयफ्रेंड की भी शादी हो गई है। लेकिन दोनों फिर भी रिलेशनशिप में हैं। महिला कहती है कि वो अब दोहरी जिंदगी जी रही है। बिना किसी प्रेशर के वो प्रेमी के साथ रिश्ते में हैं। पति को भी खुश रखने की कोशिश करती है। पति को झूठ बोलकर महीने में कई बार प्रेमी से मिलने जाती है।

और पढ़ें:

हमेशा दिखना चाहती हैं जवान, तो आज से ही जीवन में शामिल कर लें ये 15 आदतें

गर्मियों में ज्यादा नींबू पानी पीने से पहले जान लें इसके ये सात नुकसान