बंगाल में एक समलैंगिक शादी चर्चा का विषय बना है। पति को तलाक देकर एक महिला ने अपनी गर्लफ्रेंड से मंदिर में शादी रचा ली। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रिलेशनशिप डेस्क.वैसे तो प्यार जाति-धर्म यहां तक कि लिंग भी नहीं देखता है। लेकिन एक लिंग में शादी करना अभी भी हमारे यहां कानूनी मान्यता से परे हैं। सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को लेकर चर्चा चल रही है। एक लिंग में शादी को कानूनी मान्यता देने को लेकर यहां बहस छिड़ी है। इस बीच पश्चिम बंगाल में दो महिलाओं ने शादी करके सबको हैरान कर दिया। दोनों साथ रहने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोलकाता की रहने वाली मौसमी दत्ता और मौमिया मजूमदार को एक दूसरे से इश्क हो गया। रविवार को दोनों ने भूतनाथ मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मौसमी की पहले शादी हो चुकी है। इतना ही नहीं पुरुष पति के साथ दो बच्चे भी है। लेकिन उसकी ये शादी सफल नहीं रही। पति का व्यवहार उसके प्रति गलत था। रोज उसे मारता-पिटता था। जिसके बाद वो अलग रहने लगी थी। बाद में पति को तलाक दे दिया। 

सोशल मीडिया पर मौसमी और मौमिया की हुई मुलाकात

मौसमी दत्ता और मौमिया की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। मौसमी को टेंशन थी कि क्या उसकी गर्लफ्रेंड उसके बच्चे को स्वीकार करेगी। मौमिया ने अपनी गर्लफ्रेंड के बच्चे को अपना लिया। लेकिन राह में मुश्किलें और भी थी। दोनों के घरवालों को ये रिश्ता कतई नहीं मंजूर था। दोनों की फैमिली उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद प्यार में डूबे लेस्बियन कपल अलग रहने लगें।

घरवालों ने निकाला तो दोनों ने कर ली शादी

दोनों किराए के मकान में लिव इन में रहने लगे। रविवार को दोनों ने चिंगरीघाटा के बगदार में भूतनाथ मंदिर में एक दूसरे का हाथ थामते हुए शादी रचा ली। बाद में उन्होंने इस शादी की खबर सोशल मीडिया के जरिये सभी के साथ साझा की। तस्वीरें भी उन्होंने डाली। जिसमें एक दुल्हन के लिबास में हैं जबकि दूसरी महिला पुरुष के कपड़े में दिख रही है। दोनों का कहना है कि भले ही कानून उनकी शादी को मान्यता नहीं दें, लेकिन एक साथ रहने से कोई रोक नहीं सकता है।

और पढ़ें:

True love story: फ्लाइट के पैसे नहीं थे और स्वीडिश पत्नी से मिलने की थी बेचैनी, भारत से साइकिल चलाकर शख्स पहुंचा यूरोप

श्रद्धा वाकर जैसे हत्याकांड से दहला हैदराबाद, GF की हत्या कर मशीन से काटा शव, फ्रिज में छुपाए टुकड़े