- Home
- Lifestyle
- Relationship
- बेटे के बच्चे को मां ने दिया जन्म! जानें 56 साल की महिला ने कैसे किया ये 'चमत्कार'
बेटे के बच्चे को मां ने दिया जन्म! जानें 56 साल की महिला ने कैसे किया ये 'चमत्कार'
रिलेशनशिप डेस्क. बदलते वक्त में रिश्तों की परिभाषा भी बदलने लगी है। कई बार रिश्ते की मर्यादा को तोड़कर लोग संबंध बना लेते हैं। तो कब बार किसी मजबूी में ऐसा करना पड़ता है। लेकिन हम आपको रिलेशनशिप की एक अलग कहानी बताने जा रहे हैं।

इस कहानी में एक मां ने अपने बेटे के बच्चे को जन्म दिया। 56 साल की महिला अब उस बच्चे की सिर्फ दादी नहीं, बल्कि मां भी कहलाएंगे। अजब गजब रिश्ते की की पूरी कहानी जानकर वाह बोल उठेंगे। बेटे और बहू की जिंदगी में एक ऐसी स्थिति बनी जिसे संभाला उसकी मां ने।

नवंबर 2022 में अमेरिका के प्रांत ऊटा में रहने वाली नैंसी हॉक (Nancy Hauck) ने अपनी पोती को जन्म दिया। वो अपने बेटे के बच्ची को गर्भ में पाल रही थी। अगर आपको लग रहा है कि मां बेटे के बीच इसके लिए संबंध बना है तो बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। दरअसल, नैसी अपने बेटे के बच्चे की सरोगेट मदर है।
नैंसी की बहू क्रैम्ब्रिया ने साल 2021 में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इस दौरान वह हिस्टेरेक्टॉमी हो गई थी। यानी प्रेग्नेंसी के ठीक बाद मेडिकल इशू की वजह से उसका गर्भाशय निकाल दिया गया।
नैंसी की बहू क्रैम्ब्रिया और बेटे को बच्चे का इतना शौक था। कि उसने अपनी जिंदगी को खतरे में डालते हुए उस दौरान भी जुड़वा बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले भी उनके दो जुड़वा बच्चे थे।
कपल के बच्चे की चाहत यहीं नहीं रूकी। वो अपनी जिंदगी में पांचवां बच्चा लाना चाहते थे। लेकिन गर्भाश्य निकल जाने के बाद क्रैम्ब्रिया मां नहीं बन सकती थी। ऐसे में कपल ने अपनी मां से बात की। 56 साल की नैंसी अपने 33 साल के बेटे जेफ की इच्छा का सम्मान किया। वो उसके बेटे सरोगेट मां बनने को तैयार हो गई।
लेकिन सवाल था कि क्या इस उम्र में सरोगेसी संभव है। जिसके बाद तीनों डॉक्टर की सलाह ली। कई तरह के मेडिकल जांच हुए और नैंसी को सरोगेसी के लिए फिट पाया गया। फिर उनका हार्मोन ट्रीटमेंट हुआ और फाइनली वो प्रेग्नेंट हो गईं। नवंबर 2022 में उन्होंने बेहद ही खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया। नैंसी की डॉक्टर रसेल फोल्क ने कहा कि नैंसी को देखकर कहा जा सकता है कि उम्र बस एक नंबर है। इस उम्र में जहां लोगों को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। वहीं नैंसी पूरी तर ह फिट थीं। हमने जब उनके शरीर में भ्रूण स्थानांतरित किया तो ठीक 6 दिन बाद ही वो प्रेग्नेंट हो गई थी।
वहीं, अपनी पत्नी का हर पल साथ निभाने वाले जेसन कहते हैं कि नैंसी की उम्र 56 साल थी। ऐसे में हममें से किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि बच्चा बिल्कुल सुरक्षित होगा। लेकिन यह संभव हुआ। पति जेसन की बातों से नैंसी भी इत्तेफाक रखती हैं। वो बताती हैं कि कई बार मुझे ऐसा लगा कि कहीं मैं इस बच्चे को खो न दूं। लेकिन सब अच्छे से हो गया। नैंसी ने हाल ही में जन्म दी हुई बच्ची की इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।
और पढ़ें:
मैरेड वूमन को नहीं बांटनी चाहिए ये 4 चीजें, पति से बढ़ जाती हैं दूरियां
अपने ही घर में नहीं सुरक्षित बेटियां! पापा और भाई आए दिन करते हैं यौन शोषण, 11वीं की छात्रा की आपबीती दहला देगी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.