मणिपुर में महिलाओं की न्यूड परेड से लेकर दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या तक इस साल देश को कई क्राइम देखने को मिलें। इन अपराधिक वारदातों से पूरा देश सिहर गया था।

रिलेशनशिप डेस्क. साल 2023 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है। ये साल कई अच्छी और कई बुरी घटनाओं के लिए याद किया जाएगा। साल 2023 में कई अपराधिक घटनाएं हुई, जो देश को हिलाकर रख दिया। हम आपको 5 ऐसे क्राइम के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप से जुड़े हुए हैं। ऐसा क्राइम जो रिश्तों से भरोसे को हिलाकर रख दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निक्की यादव हत्याकांड

देश की राजधानी दिल्ली में निक्की यादव की हत्या उसके ब्वॉयफ्रेंड साहिल ने कर दी। 10 फरवरी को उसने उसका गला दबा दिया और वारदात से 40 किलोमीटर दूर स्थित अपने दाबे के फ्रिज में जाकर शव को छुपा दिया। घटना की कहानी कुछ इस तरहा है। निक्की और साहिल दोनों लिव इन में रहते थे। साहिल के घरवालों को निक्की पसंद नहीं थी। इसलिए वो उसकी शादी के लिए कहीं और दबाव बना रहे थे। 10 फरवरी को साहिल की दूसरी जगह शादी तय कर दी जाती है। वो भी निक्की को छोड़कर दूसरी शादी के लिए तैयार हो जाता है। ये बात जब निक्की को पता चलती है तो उसने इसका विरोध किया। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ और गुस्से में साहिल ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद और शव को छुपाने के बाद साहिल घर आता है और दूसरी शादी कर लेता है।

दो महिलाओं का न्यूड परेड

मणिपुर में 4 मई को दो महिलाओं के साथ कुछ ऐसा किया गया जिसे देखकर पूरा देश शर्मसार हो गया। यहां पर दो महिलाओं को न्यूड परेड कराया गया जिसका वीडियो वायरल हो गया। 19 जुलाई को इसका वीडियो वायरल हुआ और संसद से लेकर सड़क तक इसे लेकर हल्लाबोल किया गया। वीडियो में दिख रहा था कि भीड़ एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रही हैं। इन महिलाओं के साथ रेप भी किया था।

साक्षी हत्याकांड

दिल्ली के शाहबाद के डेरी इलाके में 16 साल की साक्षी को सरेआम चाकू से गोदकर सिरफिरे आशिक साहिल ने जान ले ली। इतना ही नहीं चाकू मारने के बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो 6 बार पत्थर से कुचला। मामला तब तूल पकड़ा जब इसका वीडियो वायरल हुआ। साक्षी को एक ऐसी जगह पर मारा गया जहां लोगों का आना जाना था। हैवान चाकू साक्षी पर मारता रहा लेकिन लोग खड़े-खड़े ये देख रहे थे। किसी ने भी उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की। 29 मई को हुई इस घटना को देखकर पूरा देश हिल गया था।

उज्जैन रेप कांड

27 सितंबर 2023 को एक 12 साल की लड़की का रेप होता है। मामला तब बढ़ जाता है जब इसका सीसीटी फुटेज वायरल होता है। फुटेज में दिखाई देता है कि खून से सनी लड़की आधे-अधूरे कपड़ों में सड़कों पर भटकती दिखाती दी। बच्ची करीब ढाई घंटे तक रोते हुए सड़कों पर इधर-उधर भटकती रही। बाद में जब यह मामला तूल पकड़ा तो सरकार ने बच्ची से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी भरत सोनी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

सना खान की हत्या

बीजेपी नेत्री सना खान की हत्याकांड ने अगस्त में लोगों को हिलाकर रख दिया।2 अगस्त की सुबह सना खान अपने पति से मिलने मध्य प्रदेश के बिलहरी पहुंची। लेकिन वहां से वो लापता हो गई। पुलिस की छानबीन में पता चला कि उसके पति अमित साहू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। जबलपुर में सना खान का पति अमित साहू ढाबा चलाता है। सना अपने पति अमित की बिजनेस पार्टनर थी। पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर अमित ने सना की हत्या कर लाश नदी में फेंक दी थी।

मीरा रोड मर्डर केस

3 जून, 2023 को मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट में एक ऐसी हत्या की जिसे जानकर पूरा देश दहल गया। मनोज साने अपनी लिव इन पार्टनर सरस्‍वती वैद्य को दर्दनाक मौत दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कटर मशीन से कई टुकड़े किए। फिर मिक्सर में पीसा और प्रेशर कुकर में उबाला। ताकि कुत्तों को खिलाकर सबूत मिटा सके।

और पढ़ें:

बॉयफ्रेंड नहीं करता टॉयलेट पेपर का यूज, तो गर्लफ्रेंड ने दी ताउम्र दूर रहने की सजा

आखिर क्यों अलग हो रहे हैं ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ?