MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • पति के खर्राटों ने पहुंचाया कोर्ट! पत्नी ने मांगा तलाक, 10 साल में तीन गुना बढ़ी यह समस्या

पति के खर्राटों ने पहुंचाया कोर्ट! पत्नी ने मांगा तलाक, 10 साल में तीन गुना बढ़ी यह समस्या

Snoring Health Risks: क्या खर्राटे शादीशुदा रिश्ते में दरार की वजह बन सकते हैं? जानिए भोपाल के अनोखे तलाक मामले के साथ खर्राटों और स्लीप एपनिया के खतरे, इसके लक्षण, कारण और बचाव के आसान उपाय।

3 Min read
Author : Bhawana Tripathi
Published : Jul 02 2026, 06:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
पति के खर्राटों से तलाक की नौबत
Image Credit : stockPhoto

पति के खर्राटों से तलाक की नौबत

पति-पत्नी के बीच तलाक के आपने कई कारण सुने होंगे लेकिन क्या कोई पत्नी अपने पति को खर्राटों की वजह से तलाक दे सकती है? जी हां! एक ऐसा ही मामला सामने आया है भोपाल फैमिली काउंसलिंग के दौरान। दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे पत्नी को परेशान कर देते थे। इस कारण से पत्नी की नींद पूरी नहीं हो पाती थी। लगातार पत्नी इस कारण परेशान रहने लगी और आखिरकार उसने तलाक लेने का फैसला लिया। महिला ने फैमिली काउंसलर से कहा कि वह बहुत अच्छे हैं पर मैं रात भर जाग नहीं सकती है। जानते हैं आखिर खर्राटों की समस्या कितनी खतरनाक होती है और इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
स्लीप एपनिया का संकेत हैं खर्राटे
Image Credit : others

स्लीप एपनिया का संकेत हैं खर्राटे

स्लीप एपनिया एक ऐसी समस्या होती है, जिसमें सोते समय सांस बार-बार कुछ सेकेंड के लिए रुकती है। इसके कारण शरीर को ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं मिल पाता और नींद बार-बार टूटती भी है। हर व्यक्ति जो खर्राटे लेता है, जरूरी नहीं कि उसे स्लीप एपनिया ही हो। अगर खर्राटे के साथ सुबह उठने पर सिर दर्द होता है, दिन भर नींद या थकान महसूस होता हो या मुंह सूख रहा हो तो तुरंत डॉक्टर को संपर्क करना चाहिए। खर्राटे केवल व्यक्ति के बल्कि पूरे परिवार के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। American Academy of Sleep Medicine के सर्वे के अनुसार लगभग 35% अमेरिकी वयस्क पार्टनर के खर्राटों के कारण अलग सोता है। इस समस्या के 10 सालों में केस 3 गुना बढ़े हैं।

35
खर्राटे और हार्ट अटैक का क्या है संबंध?
Image Credit : Getty

खर्राटे और हार्ट अटैक का क्या है संबंध?

जो लोग अधिक खर्राटे लेते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण स्लीप एपनिया होता है। जब किसी व्यक्ति को ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) होता है, तो सोते में समय उसकी सांस बार-बार रुक जाती है।इस कारण से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल भी कम होता है, जिसके कारण शरीर पर अधिक प्रेशर पड़ता है। अचानक ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है और हृदय की धड़कन भी अनियमित हो जाती है। शरीर में सूजन बढ़ जाती है और रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

45
खर्राटे के कारण क्या हैं?
Image Credit : Asianet News

खर्राटे के कारण क्या हैं?

  1. अधिक वजन या मोटापा
  2. करवट की बजाय पीठ के बल सोना
  3. बढ़ती उम्र के साथ गले की मांसपेशियां ढीली होना
  4. नाक बंद होना
  5. शराब और नींद की दवाएं लेना
  6. धूम्रपान से श्वास नली में सूजन के कारण
  7. बड़े टॉन्सिल या एडेनॉइड्स
  8. जबड़े या गले की संरचना के कारण
  9. स्लीप एपनिया
  10. प्रेंग्नेसी

और पढ़ें: Besan Rice Face Wash: घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, गर्मियों में पाएं दमकता चेहरा

55
खर्राटों से बचने के उपाय
Image Credit : Getty

खर्राटों से बचने के उपाय

  1. अगर आप खर्राटों से बचना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। खाना खाने के बाद कभी भी तुरंत लेटने की गलती न करें। कुछ देर टहलें। ऐसा करने से न सिर्फ वजन कम होगा बल्कि खर्राटों की समस्या भी दूर होगी।
  2.  अगर आपका वजन ज्यादा है, तो उसे कम करना बेहद जरूरी है।
  3.  सिगरेट या शराब का सेवन न करें। अगर ऐसा करते हैं तो इसे धीरे-धीरे कम करें। सोने से पहले हैवी खाना खाने से बचें। 
  4.  सिर के नीचे तकिया लगाकर सोना चाहिए। इससे खर्राटे कम आते हैं।
  5.  पीठ के बल सोने की वजाह करवट लेकर सोना बेहतर उपाय है। बिस्तर पर जाने से पहले आपको अच्छी तरीके से नाक और गले की सफाई करनी चाहिए ताकि खर्राटों की समस्या न हो।

और पढ़ें: National Doctors Day: डॉक्टर के पास जाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, इलाज पर पड़ सकता है भारी

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

BT
Bhawana Tripathi
भावना त्रिपाठी। अखबार और डिजिटल मीडिया में 8 साल से ज्यादा का अनुभव। फरवरी 2024 एशियानेट न्यूज हिंदी डिजिटल से जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2013 से इन्होंने राजस्थान पत्रिका में बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत की थी। दैनिक भास्कर, हैलो हेल्थ ग्रुप, स्पेलबाउंड में सीनियर कॉन्टेंट क्रिएटर के तौर पर भी ये काम कर चुकी हैं। इनको कल्चरल रिपोर्टिंग, बॉलीवुड, हेल्थ और लाइफस्टाइल के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में इन्होंने M.Sc इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया हुआ है।
स्वास्थ्य समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kinder Joy Wrapper Reuse: बच्चों के किंडर जॉय रैपर से बनाएं क्यूट क्राफ्ट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदा
Recommended image2
Thread Hairstyle: धागों के सजाएं बाल, मानसून के लिए ट्रेंडी हेयरस्टाइल
Recommended image3
घर के खाली कोने को दें लग्जरी लुक, रखें फैंसी वुडन प्लांट स्टैंड
Recommended image4
Doormat Designs: घर के लिए पायदान, पुराने कपड़ों से तैयार करें 5 डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved