MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Travel
  • Winter Destinations India: ठंड के लिए 10 हिल स्टेशन की लिस्ट, जो यात्रा बनाएंगे यादगार

Winter Destinations India: ठंड के लिए 10 हिल स्टेशन की लिस्ट, जो यात्रा बनाएंगे यादगार

Best Hill Station in India Winter: नवंबर-दिसंबर में ज्यादातर राज्यों में ठंड की शुरुआत हो जाती है। आप भी सर्दियों में हिल स्टेशन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां देखें भारत 10 हिडेन और खूबसूरत जगहों की लिस्ट, जो विंटर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं। 

4 Min read
Anshika Tiwari
Published : Oct 30 2025, 01:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
मेचुका वैली, अरुणाचल प्रदेश
Image Credit : Pinterest

मेचुका वैली, अरुणाचल प्रदेश

नवंबर-दिसंबर में अरुणाचल प्रदेश बर्फ से ढका रहता है। आप इस बार मेचुका वैली जा सकते हैं। यहां ठंड में तापमान माइनस डिग्री से नीचे चला जाता है। इसके अलावा इस घाटी में क्राउड भी अन्य जगहों के मुकाबले बहुत कम होता है। आप इस जगह पर पंचमुखी शिवा मंदिर, 400 साल पुराना योंगचा मठ और झरनों का दीदार कर सकते हैं।

210
कल्पा वैली, हिमाचल प्रदेश
Image Credit : Pinterest

कल्पा वैली, हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा, शिमला, मनाली से हटकर आप कल्पा वैली जा सकती है। ये एक छोटा सा गांव है,जहां आबादी अन्य गांवों के मुकाबले कम है। नवंबर से फरवरी के बीच ये घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढकी रहती है। पार्टनर और परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए ये जगह बढ़िया रहेगी। अगर आप यहां आते हैं, तो महंगे होटल की बजाय टेड्रिशनल फूड और स्टे का मजा उठाएं।

310
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
Image Credit : Pinterest

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

जीरो वैली की खूबसूरती देख हर कोई दीवाना हो जाता है। ये समुद्र फीट से 1700 मीटर ऊंचाई पर है। यहां पर होने वाला म्यूजिक फेस्टिवल दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप नॉर्थ ईस्ट कल्चर को पास से देखना और महसूस करना चाहते हैं तो ये जगह बढ़िया रहेगा।

410
चोपता, उत्तराखंड
Image Credit : Pinterest

चोपता, उत्तराखंड

समुद्र तल से लगभग 2,680 मीटर की ऊंचाई पर बसा चौपता तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक के लिए जाना जाता है। सर्दियों में यहां से हिमालय की चोटियां और खूबसूरत लगती है। आप चौखंबा, नंदा देवी जैसे शिखर इस जगह से साफ देखे जा सकता है। अगर आप कम बजट में बढ़िया एक्सपीरियंस चाहते हैं तो आ सकते हैं।

510
लम्बसिंगी, आंध्र प्रदेश
Image Credit : Pinterest

लम्बसिंगी, आंध्र प्रदेश

साउथ इंडिया की एक मात्र जगह लम्बसिंगी हैं, जहां सर्दियों में तापमान जीरो डिग्री के करीब होता है। इतना ही नहीं, यहां पर कभी-कभी बर्फबारी भी होती है। ये हिल स्टेशन नवंबर से जनवरी के बीच कोहरे की चादर ढक जाती है। आखिरी बार यहां पर बर्फबारी 2012 में हुई थी। अगर आप गुलाबी ठंड के साथ वादियों का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां आ सकते हैं। ये सस्ता होने के साथ लेस क्राउडेड भी है।

610
मैनपाट, छत्तीसगढ़
Image Credit : Pinterest

मैनपाट, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्थित मैनपाट मिनी तिब्बत के नाम से जाना जाता है। यहां पर कड़ाके की सर्दी तो नहीं लेकिन गुलाबी ठंड जरूर पड़ती है। यहां पर धकपो शेडुपलिंग मठ, पार्पतिया व्यू प्वाइंट, टाइगर प्वाइट जैसी कई जगह है। इसके अलावा यहां पर छोटे-बड़े कई वाटरफॉल्स हैं, जिनका मजा उठाया जा सकता है। मैनपाट में दिसंबर से जनवरी तक ट्राइबल फेस्टिवल आयोजित किया जाता है, जो ट्रिप को एडवेंचर देगा।

ये भी पढ़ें- नोएडा जेवर एयरपोर्ट से कुछ ही घंटों की ड्राइव पर घूमें से 5 प्लेस, कम समय में करें एक्सप्लोर

710
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
Image Credit : Pinterest

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

3,048 मीटर की ऊंचाई पर बसा तवांग स्वर्ग का दूसरा नाम है। यहां पर सेला पास और सेला झील पूरी तरह से जम जाती है। यहां पर एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ तवांग मठ स्थित है। आप यहां बटर टी के साथ ट्रेडिशनल फूड और कल्चर का मजा उठा सकते हैं।

810
लोहाजुंग, उत्तराखंड
Image Credit : Pinterest

लोहाजुंग, उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जिले में पड़ने वाला लोहाजुंग गांव, ब्रह्मताल, अली बेदनी, बुग्याल ट्रेक का बेस कैंप है। यहां पर नंदा घाटी और त्रिशूल चोटियों का अद्भुत नजारा दिखता है। यहां दिन में धूप खिलती है तो रात में तापमान -28°C से नीचे चला जाता है।

ये भी पढ़ें- Halloween Travel Destinations: हैलोवीन ट्रैवल के लिए भारत की 8 डरावनी जगहें, जहां रौंगटे खड़े हो जाएंगे

बिनसर, उत्तराखंड

अल्मोड़ा जिले में स्थित बिनरस की समुद्र तल से ऊंचाई 2,420 मीटर है। यहां से हिमालय का 360 डिग्री दृश्य दिखता है। अगर आप खुद के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।

910
खिर्सू, उत्तराखंड
Image Credit : Pinterest

खिर्सू, उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित खिर्सू शांत और हिडेन हिलस्टेशन है। यहां से आप नंदा देवी, त्रिशूल, पंचाचूली जैसी 300 से ज्यादा पर्वत चोटियां देख सकती हैं। गंडियाल देवी मंदिर, सेब के बागान और देवदार के जंगल आपको अलग सा सुकून देंगे।

1010
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
Image Credit : Pinterest

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

भारत का सबसे ठंडा हिल स्टेशन कौन सा है?

सबसे ठंडा हिल स्टेशन लद्दाख में पड़ने वाला द्रास है। जहां तापमान माइनस 50 डिग्री तक चला जाता है। यहां रहना मुश्किल है, हालांकि सेना की निगरानी के लिए यहां केवल सेना के जवान रहते हैं।

सर्दियों में घूमने के लिए कौन सी जगह बढ़िया है?

सर्दियों में लेह-लद्दाख, कश्मीर, सोनमर्ग, गुलमर्ग, मनाली, मसूरी, औली, शिमला, तवांग, चोपता जैसी घूमने के लिए बढ़िया है।

भारत का सबसे सस्ता हिल स्टेशन कौन सा है?

सस्ते में हिल स्टेशन जाना है, माउंट आबू, कसौली, लैंसडाउन, मैक्लोडगंज घूम सकते है। ये बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन लिस्ट में आते हैं।

भारत में बर्फबारी कहां होती है?

आप नवंबर और दिसंबर की फर्स्ट स्नोफॉल का मजा लेना चाहते हैं, सोनमर्ग, गुलमर्ग, मनाली, रोहतांग पास, और हिमाचल प्रदेश स्थित नारकंडा जा सकते हैं। जिन जगहों पर नवंबर से अप्रैल तक सबसे लंबी अवधि में बर्फबारी होती है।

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
यात्रा सुझाव मार्गदर्शिका (Yatra Sujhav Margdarshika)
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved