Trekking Spots In India: अगर आप एडवेंचर लवर हैं और ट्रेकिंग का शौक रखते हैं, तो हम आपको ऐसे 6 बेस्ट प्लेस बता रहे हैं, जहां जाकर आप ट्रेकिंग का शानदार और यादगार अनुभव ले सकते हैं। सबसे बड़ी बात की भारत में ही ये सभी जगहें मौजूद हैं। 

Best Trekking Spots: अगर आपको पहाड़, रोमांच और खुद को चुनौती देना पसंद है, तो 2026 एडवेंचर ट्रैवल लवर्स के लिए खास साल साबित होने वाला है। नए ट्रेल्स, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑफबीट डेस्टिनेशन के चलते ट्रेकिंग का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। अगर आपकी भी नए साल पर ट्रेकिंग करने की प्लानिंग हैं, तो हम आपको 6 सबसे टॉप मोस्ट एडवेंचर जगह बताएंगे जिसे आप अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

मार्का वैली ट्रेक, लद्दाख

यह ट्रेक हाई-एल्टीट्यूड एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है। बर्फ से ढके पहाड़, बौद्ध मठ और लोकल कल्चर इसे खास बनाते हैं। यहां पर आप जून से सितंबर में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। इसके बाद यहां बर्फबारी होने लगती है।

रूपकुंड ट्रेक, उत्तराखंड

रहस्यमयी कंकाल झील के लिए मशहूर यह ट्रेक एडवेंचर और रोमांच का अनोखा कॉम्बिनेशन है। 2026 में इसे नए रूट्स के साथ फिर से पसंद किया जा रहा है। यहां पर जाने के लिए बेस्ट टाइम मई से जून और सितंबर से अक्टूबर है।

चादर ट्रेक, लद्दाख

जमी हुई जास्कर नदी पर किया जाने वाला यह ट्रेक दुनिया के सबसे कठिन ट्रेक्स में गिना जाता है। हार्डकोर एडवेंचर लवर्स के लिए यह ड्रीम ट्रेक है। यहां पर आप जनवरी या फरवरी में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि यहां पर जाने के लिए आपको पहले से थोड़ी ट्रेनिंग लेनी होगी।

ग्रीट लेक्स ट्रेक, कश्मीर

अल्पाइन झीलों, हरे-भरे मैदानों और बर्फीली चोटियों के बीच यह ट्रेक 2026 में नेचर लवर्स की पहली पसंद बन रहा है। यहां पर आप जुलाई से सितंबर में जा सकते हैं। हालांकि सुरक्षा के मद्देजनर यहां पर कई बार जाना मना भी होता है।

और पढ़ें: भीड़ से दूर सुकून की तलाश? जानें 2026 के टॉप इको-फ्रेंडली रिजॉर्ट्स के बारे में

संधकफू-फालूट ट्रेक, पश्चिम बंगाल

यह भारत का एकमात्र ट्रेक है, जहां से चार सबसे ऊंची चोटियां एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से और मकालू एक साथ दिखाई देती हैं। अप्रैल-मई और अक्टूबर-नवंबर यहां जाने के लिए बेस्ट वक्त होता है।

 हम्प्टा पास ट्रेक, हिमाचल प्रदेश

कम समय में ज्यादा एडवेंचर चाहने वालों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। यहां हरे जंगल, बर्फीले दर्रे और घाटियों का सुंदर मेल मिलता है। जून से सितंबर तक यहां एडवेंचर लवर सबसे ज्यादा पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'शैतान की नाक' पर बना दुनिया का सबसे खतरनाक Rail Track, यहां ट्रेन आगे जाती-फिर पीछे आती है...