Best indian National Parks: गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट नेशनल पार्क की तलाश है? जानें भारत के 5 ऐसे नेशनल पार्क जहां ठंडी हवाएं, हरियाली और वाइल्डलाइफ का शानदार अनुभव मिलता है। ये डेस्टिनेशन समर ट्रिप के लिए हैं परफेक्ट।
Best indian National Parks: गर्मियों के मौसम में जहां लोग गर्मी से बचने के लिए हिल स्टेशन का रुख करते हैं, वहीं वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए कुछ नेशनल पार्क ऐसे भी हैं जहां हरियाली, ठंडी हवाएं और रीच बायो डाइवरसिटी का बेस्ट एक्सपीरियंस मिलता है। ये पार्क न सिर्फ आपको नेचर के करीब ले जाते हैं, बल्कि यहां का मौसम भी दूसरों के मुकाबले सुहावना रहता है। अगर आप समर वेकेशन में एडवेंचर और शांति दोनों चाहते हैं, तो ये नेशनल पार्क आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
हिमाचल प्रदेश हिमालय की गोद में बसा यह नेशनल पार्क अपनी ठंडी जलवायु और बर्फीली हवाओं के लिए जाना जाता है। यहां ट्रेकिंग और रेयर वाइल्ड लाइफ को देखने का शानदार मौका मिलता है।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
उत्तराखंड घने जंगलों और नदियों से घिरा यह पार्क गर्मियों में भी ठंडक का अहसास कराता है। यहां आप बंगाल टाइगर, हाथी और कई पक्षियों की प्रजातियां देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Places Near Chennai Stadium: IPL मैच देखने जा रहे हैं चेन्नई? स्टेडियम के पास घूमने की ये 5 फेमस जगह
काजीरंगा नेशनल पार्क
असम एक सींग वाले गैंडे के लिए पॉपुलर ये पार्क हरियाली और जल स्रोतों से भरपूर है, जिससे यहां का मौसम काफी संतुलित रहता है। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है।
पेरियार नेशनल पार्क
केरल यहां की झीलें और घने जंगल वातावरण को ठंडा बनाए रखते हैं। बोट सफारी के दौरान आप हाथी और दूसरे वन्यजीवों को करीब से देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- भारत में छिपा है मिनी थाईलैंड, 99% लोगों को नहीं पता होगा जगह का नाम
वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क
उत्तराखंड रंग-बिरंगे फूलों से सजी यह घाटी गर्मियों में खिल उठती है। यहां की ठंडी हवाएं और खूबसूरत नजारे इसे नेचर लवर के लिए स्वर्ग जैसा बना देते हैं।
