- Home
- Lifestyle
- Travel
- Delhi NCR Lohri: लोहड़ी की रौनक से सजती है दिल्ली, फेस्टिवल देखने के लिए पहुंचे 4 फेमस स्पॉट
Delhi NCR Lohri: लोहड़ी की रौनक से सजती है दिल्ली, फेस्टिवल देखने के लिए पहुंचे 4 फेमस स्पॉट
Delhi NCR Lohri: लोहड़ी के मौके पर दिल्ली- NCR की ये 4 जगहें बन जाती हैं फेस्टिवल का सेंटर। कनॉट प्लेस, पश्चिम विहार- जनकपुरी, बंगला साहिब गुरुद्वारा और फार्महाउस पार्टियां लोहड़ी की असली रौनक और पंजाबी कल्चर का बेस्ट एक्सपीरियंस मिलता है।

पंजाब की शान मानी जाने वाली लोहड़ी दिल्ली–NCR में भी पूरे जोश और धूमधाम के साथ मनाई जाती है, क्योंकि यहां भी बहुत सारी पंजाबी फैमिली रहती है, जो अपने फेस्टीवल को पूरे रीति रिवाज के साथ मनाती है। ढोल की थाप, भांगड़ा-गिद्दा, आग के चारों ओर परिक्रमा और रेवड़ी-मूंगफली की खुशबू… लोहड़ी का माहौल देखते ही बनता है। खासकर दिल्ली में रहने वाले पंजाबी समुदाय की वजह से यह त्योहार यहां किसी मिनी पंजाब से कम नहीं लगता। अगर आप इस बार लोहड़ी का असली फेस्टिवल फील लेना चाहते हैं, तो दिल्ली की ये 4 जगह जरूर एक्सप्लोर करें।
कनॉट प्लेस
दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस लोहड़ी के मौके पर पूरी तरह रंगीन हो जाता है। यहां होटल्स, क्लब्स और पंजाबी रेस्टोरेंट्स में खास लोहड़ी नाइट्स ऑर्गनाइज की जाती हैं। लाइव ढोल, पंजाबी म्यूजिक, फोक डांस और ट्रेडिशनल फूड इस जगह को युवाओं के लिए बहुत खास और पॉपुलर बनाते हैं। टूरिस्ट्स के लिए भी CP लोहड़ी सेलिब्रेशन का हॉटस्पॉट माना जाता है।
पश्चिम विहार और जनकपुरी
पश्चिम विहार और जनकपुरी दिल्ली के सबसे बड़े पंजाबी इलाकों में गिने जाते हैं। यहां सोसाइटी लेवल पर खुले मैदानों में ट्रेडिशनल लोहड़ी फेस्टिवल आयोजित होते हैं। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं- सब मिलकर आग के चारों ओर नाचते-गाते नजर आते हैं। अगर आप लोहड़ी का असली देसी रंग देखना चाहते हैं, तो पश्चिम विहार और जनकपुरी बेस्ट हैं।
गुरुद्वारे (बंगला साहिब और रकाबगंज साहिब)
लोहड़ी के दिन दिल्ली के प्रमुख गुरुद्वारों में अलग ही शांति और भक्ति का माहौल होता है। गुरुद्वारा बंगला साहिब और गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में शबद कीर्तन, अरदास और लंगर के साथ लोहड़ी मनाई जाती है। यहां त्योहार का आध्यात्मिक रंग देखने को मिलता है, जो मन को सुकून देता है।
फार्महाउस और पंजाबी क्लब पार्टी
दिल्ली–NCR के फार्म हाउस और क्लब्स में लोहड़ी को बड़े लेवल पर सेलिब्रेट किया जाता है। यहां बोनफायर, लाइव सिंगर्स, DJ और पंजाबी फूड का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। कपल्स और फ्रेंड्स ग्रुप के लिए ये जगहें लोहड़ी सेलिब्रेशन का ट्रेंडी ऑप्शन हैं।