IRCTC के 'प्राइड ऑफ गुजरात' टूर पैकेज से गुजरात के प्रमुख स्थलों की सैर करें। दिल्ली से चलने वाली इस यात्रा में अहमदाबाद, पाटन, वडनगर, वडोदरा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी शामिल हैं। आकर्षक कीमतों में आरामदायक सफर का आनंद लें।

गुजरात में बेहद खूबसूरत घूमने और खाने-पीने की पारंपरिक चीजें मिलती है, ऐसे में अगर आप घूमने के शौकीन हैं और आपके पास ज्यादा बजट नहीं है तो हम आपको एक सीक्रेट प्लान के बारे में बताएंगे। इस प्लान के तहत आप गुजरात के 5 जगहों को घूम सकते हैं, जिसमें आना-जाना, रहना, खाना-पीना सब कुछ प्लान के अंदर होगा। अगर आप दिल्ली से एक शानदार, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक यात्रा की तलाश में हैं, तो IRCTC "प्राइड ऑफ गुजरात" टूर एक बेहतरीन विकल्प है। इस टूर में गुजरात के प्रमुख शहरों, मंदिरों, हेरिटेज साइट्स और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को कवर किया गया है, साथ ही यात्रा आरामदायक ट्रेन और होटलों में रुकने की सुविधा भी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पैकेज का नाम:

प्राइड ऑफ गुजरात रेल टूर पैकेज (Pride of Gujarat Rail Tour Package)

यात्रा और पैकेज के बारे में

ट्रेन नई दिल्ली (NDLS) से रात 7:55 बजे (19:55 HRS)गुजरात के लिए रवाना होगी। ट्रेन के माध्यम की बात करें तो इसमें 2AC और 3AC क्लास में हर बुधवार और शनिवार को ट्रेन रवाना होती है, जिसमें अगली यात्रा 07 जून 2025 के लिए रखी गई है। इस पैकेज में आपको अहमदाबाद – पाटन – वडनगर – वडोदरा – स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने को मिलेगा। इस पैकेज में आपको 5 रात / 6 दिन घूमने का मौका मिलेगा।

पैकेज प्राइज (प्रति व्यक्ति):

क्लास: 3AC (सस्ती और लोकप्रिय विकल्प)

  • सिंगल ऑक्यूपेंसी - ₹ 46090/-
  • डबल ऑक्यूपेंसी - ₹ 26110/-
  • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी - ₹ 20990/-
  • बच्चा (5-11 वर्ष) बेड के साथ - ₹ 19720/-
  • बच्चा (5-11 वर्ष) बिना बेड के - ₹ 18410/-

क्लास: 2AC थोड़ा प्रीमियम ऑप्शन

  • सिंगल ऑक्यूपेंसी - ₹ 48855/-
  • डबल ऑक्यूपेंसी - ₹ 28870/-
  • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी - ₹ 23755/-
  • बच्चा (5-11 वर्ष) बेड के साथ - ₹ 22485/-
  • बच्चा (5-11 वर्ष) बिना बेड - ₹ 21170/-

होटल की जानकारी:

  • अहमदाबाद: होटल Regenta Inn
  • वडोदरा: होटल Regenta Inn

खाने की व्यवस्था:

MAP Plan – यानी होटल में नाश्ता + रात का खाना (Room + Breakfast + Dinner)

टूर में शामिल मुख्य दर्शनीय स्थल:

1. अहमदाबाद:

  • गुजरात का सबसे बड़ा शहर
  • साबरमती नदी के किनारे बसा
  • गांधी आश्रम, साबरमती – महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी वस्तुएं
  • कैलिको टेक्सटाइल म्यूजियम – प्राचीन और आधुनिक वस्त्रों का विशाल संग्रह

2. पाटन:

  • प्राचीन ऐतिहासिक शहर
  • रानी की वाव (UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट)
  • सुंदर स्थापत्य और कढ़ाई

3. वडनगर:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म स्थान
  • ऐतिहासिक मंदिर और बौद्ध स्थलों के लिए प्रसिद्ध

4. वडोदरा:

  • विश्वामित्री नदी के किनारे बसा
  • समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत
  • भारत की प्रमुख यूनिवर्सिटियों में से एक का घर

5. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया):

  • सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा
  • दर्शनीय स्थान और लाइट शो

महत्वपूर्ण शर्तें:

  • यदि ट्रेन किराए या अन्य लागतों में वृद्धि होती है, तो यात्री को अतिरिक्त राशि चुकानी होगी।
  • IRCTC VIP दर्शन/प्राथमिकता प्रवेश की सुविधा नहीं देता।
  • किसी भी सरकारी बंदी, ट्रैफिक या ट्रेन की देरी से दर्शन छूट जाएं तो IRCTC जिम्मेदार नहीं होगा।