- Home
- Lifestyle
- Travel
- IRCTC Tour Package: चेन्नई, कांचीपुरम, महाबलीपुरम सिर्फ ₹1980 से शुरु, जानें पूरा ट्रैवल इटेनरी
IRCTC Tour Package: चेन्नई, कांचीपुरम, महाबलीपुरम सिर्फ ₹1980 से शुरु, जानें पूरा ट्रैवल इटेनरी
IRCTC Chennai Tour Package:: IRCTC का चेन्नई–कांचीपुरम–महाबलीपुरम डे टूर पैकेज सिर्फ ₹1980 से शुरू। एक दिन में एकाम्बरेश्वर मंदिर, कामाक्षी अम्मन मंदिर और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट महाबलीपुरम घूमने का बेहतरीन मौका।

अगर आप कम बजट में दक्षिण भारत की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को एक ही दिन में देखना चाहते हैं, तो IRCTC का कांचीपुरम-महाबलीपुरम डे टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यह पैकेज चेन्नई से शुरू होकर कांचीपुरम और महाबलीपुरम की प्रमुख धार्मिक व यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स को कवर करता है। खास बात ये है कि यह टूर ₹1980 प्रति व्यक्ति से शुरू होगा, जिससे यह बजट ट्रैवलर्स के लिए भी काफी बढ़िया है।
टूर की शुरुआत
इस डे टूर की शुरुआत सुबह 06:00 बजे चेन्नई से होती है। नाश्ते के बाद आरामदायक AC वाहन से कांचीपुरम के लिए प्रस्थान किया जाता है। लगभग 08:00 बजे कांचीपुरम पहुंचकर सबसे पहले प्रसिद्ध एकाम्बरेश्वर मंदिर के दर्शन कराए जाते हैं। यह पंचभूत स्थलों में से एक है, जो पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। मंदिर का 57 मीटर ऊंचा राजा गोपुरम और हजार खंभों वाला मंडप इसकी भव्यता को दर्शाता है।
कामाक्षी अम्मन मंदिर
इसके बाद यात्रियों को कामाक्षी अम्मन मंदिर ले जाया जाता है, जो 12वीं शताब्दी का एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। मंदिर का स्वर्ण गोपुरम दूर से ही भक्तों को अट्रैक्ट करता है। यह मंदिर कांचीपुरम को धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बनाता है।
महाबलीपुरम
दोपहर के भोजन के बाद यात्रा आगे बढ़ती है महाबलीपुरम की ओर, जो पल्लव वंश का प्राचीन बंदरगाह नगर रहा है। यहां सी शोर टेम्पल, फाइव रथास, और अर्जुन की तपस्या (Arjuna’s Penance) जैसे विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर स्थल दिखाए जाते हैं। पत्थरों पर उकेरी गई ये कलाकृतियां पल्लव कालीन स्थापत्य कला की अद्भुत मिसाल हैं।
पैकेज डिटेल्स और वापसी
- यह पैकेज सभी दिनों में उपलब्ध है और सड़क मार्ग से संचालित होता है।
- 1-3 यात्रियों के लिए सेडान
- 4-6 यात्रियों के लिए इनोवा
- टूर की समाप्ति रात 10:00 बजे चेन्नई वापसी के साथ होती है। कम समय, कम खर्च और भरपूर अनुभव-यह पैकेज इन तीनों का शानदार संतुलन है।