Chitai Golu Devta Temple: अगर आप भी अपनी किसी अधूरी मन्नत, मन की पीड़ा या न्याय की उम्मीद लेकर भगवान के दर जाना चाहते हैं, तो नैनीताल का ये मंदिर आपके लिए एक खास अनुभव बन सकता है।

उत्तराखंड की देवभूमि में एक ऐसा मंदिर है, जहां लोग फूल-प्रसाद नहीं बल्कि अपनी मन्नतें चिट्ठी में लिखकर भगवान तक पहुंचाते हैं। यह अनोखा और आस्था से भरा स्थान गोलू देवता का मंदिर है, जो नैनीताल के पास स्थित है और न्याय के देवता के रूप में पूरे देश में फेमस है। अगर आप भी मन की किसी उलझन, अधूरी इच्छा या न्याय की कामना लेकर ईश्वर के दर पर जाना चाहते हैं, तो यह मंदिर आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं गोलू देवता?

गोलू देवता को उत्तराखंड में न्याय के देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी समस्या या मन्नत लिखकर गोलू देवता को अर्पित करता है, उसकी सुनवाई जरूर होती है। लोकल लोगों का विश्वास है कि गोलू देवता गलत के खिलाफ न्याय दिलाते हैं और सच्चाई की रक्षा करते हैं।

और पढ़ें - 1st टाइम ट्रैवलर? बिना प्लानिंग न निकलें घर के बाहर, वरना एक गलती पूरी ट्रिप बिगाड़ देगी

चिट्ठी लिखने की अनोखी परंपरा

गोलू देवता मंदिर की सबसे खास बात यहां की चिट्ठी परंपरा है। भक्त अपनी मन्नत या समस्या एक सादे कागज पर लिखकर मंदिर में चढ़ाते हैं। मंदिर परिसर में हजारों चिट्ठियां और घंटियां टंगी हुई दिखाई देती हैं, जो श्रद्धा और विश्वास की गवाही देती हैं। मन्नत पूरी होने के बाद भक्त घंटी चढ़ाकर भगवान का धन्यवाद करते हैं। यही वजह है कि मंदिर में हर तरफ घंटियों की मधुर आवाज सुनाई देती है।

नैनीताल के पास गोलू देवता मंदिर

यह प्रसिद्ध मंदिर नैनीताल से लगभग 20–25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घने देवदार के जंगल, पहाड़ी रास्ते और ठंडी हवा इस जर्नी को बेहद सुकूनभरा बना देते हैं। यह स्थान न सिर्फ धार्मिक है, बल्कि नेचर लवर्स और सोलो ट्रैवलर्स के लिए भी खास अनुभव देता है।

और पढ़ें - बादलों के ऊपर बना खूबसूरत रेलवे स्टेशन, यहां ऑक्सीजन मास्क पहनते हैं यात्री-नहीं होता स्टाफ

नैनीताल के गोलू देवता मंदिर जाने का सही समय

गोलू देवता मंदिर घूमने का सबसे अच्छा समय है। आप मार्च से जून में आएं, ये मौसम सुहावना रहता है। या फिर सितंबर से नवंबर तक आएंगे तो साफ आसमान और शांत वातावरण मिलेगा। सावन और नवरात्रि के समय यहां बहुत भीड़ रहती है, क्योंकि इन दिनों भक्तों की आस्था और भी प्रबल होती है।

कैसे पहुंचे नैनीताल के गोलू देवता मंदिर?

  • रेल मार्ग: काठगोदाम रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है
  • सड़क मार्ग: नैनीताल से टैक्सी या लोकल बस आसानी से मिल जाती है
  • हवाई मार्ग: पंतनगर एयरपोर्ट नजदीकी एयरपोर्ट है
  • पहाड़ी रास्ते थोड़े घुमावदार होते हैं, लेकिन नजारे बेहद खूबसूरत हैं।