- Home
- Lifestyle
- Travel
- सिर्फ दो दिन की छुट्टी और यादगार पोंगल! साउथ की ये 4 जगह बना देंगी लॉन्ग वीकेंड खास
सिर्फ दो दिन की छुट्टी और यादगार पोंगल! साउथ की ये 4 जगह बना देंगी लॉन्ग वीकेंड खास
Pongal Travel Guide: सिर्फ एक दिन की छुट्टी में पोंगल का असली मजा लेना चाहते हैं? मदुरै, तंजावुर, चेन्नई और कोयंबटूर—साउथ की ये 4 जगह पोंगल के दौरान संस्कृति, परंपरा और उत्सव का बेस्ट एक्सपीरियंस मिलेगा। तो चलिए जानते हैं परफेक्ट पोंगल ट्रैवल गाइड।

पोंगल सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि साउथ इंडियन संस्कृति, परंपरा और खुशियों का उत्सव है। जनवरी के महीने में जब उत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर होती है, तब दक्षिण भारत में धूप, हरियाली और फसल का जश्न मनाया जाता है। अगर आपके पास सिर्फ एक दिन की छुट्टी है, तब भी आप पोंगल के दौरान साउथ की इन जगहों पर जाकर एक परफेक्ट लॉन्ग वीकेंड ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं। 14 को पोंगल की छुट्टी रहती है और 15 और 16 की छुट्टी लेकर 5 दिन का लॉन्ग वीकेंड प्लान कर सकते हैं। साउथ के इन चार जगहों पर बहुत धूमधाम से पोंगल मनाया जाता है, जहां आप त्योहार का जश्न एंजॉय कर सकते हैं।
मदुरै
मदुरै को पोंगल का दिल कहा जाता है। यहां पोंगल के दौरान गांव-गांव में सूर्य पूजा, माट्टू पोंगल और रंग-बिरंगे कोलम देखने को मिलते हैं। मेनाक्षी अम्मन मंदिर में विशेष अनुष्ठान होते हैं और सड़कों पर लोकनृत्य व पारंपरिक संगीत का माहौल त्यौहार को खास बना देता है। अगर आप असली तमिल संस्कृति देखना चाहते हैं, तो मदुरै बेस्ट डेस्टिनेशन है।
तंजावुर
तंजावुर को तमिलनाडु का धान का कटोरा कहा जाता है। पोंगल के समय यहां के खेत, गांव और घर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंग जाते हैं। मिट्टी के बर्तन में खुले आंगन में पोंगल पकाने की परंपरा यहां आज भी देखने को मिलती है। बृहदेश्वर मंदिर और गांवों की लोक परंपराएं इस ट्रिप को यादगार बना सकती है।
चेन्नई
अगर आप कम समय में ट्रैवल करना चाहते हैं, तो चेन्नई एक शानदार ऑप्शन है। पोंगल के दौरान यहां पोंगल फेस्टिवल, फूड फेयर और कल्चरल शो आयोजित होते हैं। मरीना बीच से लेकर हेरिटेज स्पॉट्स तक हर जगह पोंगल की झलक मिलती है। शहर की सुविधाओं के साथ पारंपरिक पोंगल का मजा यही मिल सकता है।
कोयंबटूर
कोयंबटूर पोंगल के दौरान हरियाली, पहाड़ों और ग्रामीण संस्कृति का खूबसूरत संगम पेश करता है। यहां माट्टू पोंगल के समय बैल सजावट और पारंपरिक खेल खास आकर्षण होते हैं। गांवों में जाकर पोंगल मनाने का अनुभव बहुत अलग और सुकून भरा होता है।