ट्रेवल लवर के लिए खुशखबरी! भारत के बजट में ही अब विदेश घूमने का मौका। ओमान, नेपाल, भूटान समेत कई देशों की सैर करें कम खर्च में।

ट्रेवल लवर के लिए आज हम एक ऐसी खुशखबरी लेकर आए हैं, जिसे वे जान लिए तो खुशी के मारे माच उठेंगे। घूमने का शौक रखते हैं तो आपके लिए आज हम इंडिया की फेमस डेस्टिनेशन नहीं, फॉरेन की कुछ खास जगहों की लिस्ट लाए हैं, जिसे आप अपने इंडियन ट्रेवल के बजट पर घूमकर आ सकते हैं। आज हम आपके साथ सस्ते और अच्छे फॉरेन डेस्टीनेशन शेयर करेंगे, जो आपके बजट में भी आएगा और आपका पैसा बर्बाद भी नहीं होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफोर्डेल इंटरनेशनल डेस्टिनेशन

View post on Instagram

1. ओमान (Oman) – रेत और समंदर का शानदार कॉम्बो

  • क्या देखें: मस्कट का ग्रैंड मस्जिद, नखल फोर्ट, वादी शाम्स, समुद्री तट।
  • क्या खास: यहां आपको अरबी संस्कृति के साथ शांत बीच और सस्ती मार्केट्स का मज़ा मिलेगा।
  • बजट: ₹35,000 – ₹45,000 (4-5 दिन)

2. नेपाल (Nepal) – पड़ोसी देश, लेकिन अनुभव अनोखा

  • क्या देखें: काठमांडू की पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा की झीलें, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप।
  • क्या खास: भारतीय पासपोर्ट पर वीजा की ज़रूरत नहीं, रहना-खाना बेहद सस्ता।
  • बजट: ₹18,000 – ₹25,000 (5-6 दिन)

3. भूटान (Bhutan) – खुशियों वाला देश

  • क्या देखें: पारो ताक्तसांग मॉनेस्ट्री, थिंपू बाजार, फोबजिखा घाटी।
  • क्या खास: दुनिया का सबसे खुशहाल देश, साफ हवा, पहाड़ और शांति।
  • बजट: ₹20,000 – ₹30,000 (4-5 दिन)

4. श्रीलंका (Sri Lanka) – समंदर, मंदिर और चाय की पहाड़ियां

  • क्या देखें: सिगिरिया रॉक, नुवारा एलिया, गाले फोर्ट, कोलंबो।
  • क्या खास: दक्षिण भारत जैसी संस्कृति और शानदार बीचेस।
  • बजट: ₹30,000 – ₹40,000 (5 दिन)

5. थाईलैंड (Thailand) – बीच, पार्टी और शॉपिंग का स्वर्ग

  • क्या देखें: पटाया, फुकेत, बैंकॉक, क्राबी, टाइगर टेम्पल।
  • क्या खास: भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन।
  • बजट: ₹35,000 – ₹45,000 (5 दिन)

6. वियतनाम (Vietnam) – इतिहास, प्रकृति और सुकून

  • क्या देखें: हनोई, हलॉन्ग बे, हो ची मिन्ह सिटी, फान थिएट।
  • क्या खास: खूबसूरत समुद्रतट, गुफाएं, और खाने के लिए वियतनामी स्ट्रीट फूड।
  • बजट: ₹35,000 – ₹45,000 (5-6 दिन)

7. मलेशिया (Malaysia) – मॉडर्न सिटी और प्राकृतिक खूबसूरती का मिलन

  • क्या देखें: कुआलालंपुर, बट्टू केव, लंगकावी आइलैंड, जेंटिंग हाइलैंड।
  • क्या खास: मिक्स कल्चर – मलय, चाइनीज़ और इंडियन वाइब्स।
  • बजट: ₹38,000 – ₹50,000 (6 दिन)

8. कंबोडिया (Cambodia) – मंदिरों की धरती

  • क्या देखें: अंकोर वाट, नोम पेन्ह, सीएम रीप।
  • क्या खास: इतिहास प्रेमियों के लिए जन्नत, बेहद शांत और सस्ता देश।
  • बजट: ₹30,000 – ₹40,000 (5 दिन)

9. लाओस (Laos) – नेचर और एडवेंचर का अनदेखा खजाना

  • क्या देखें: विएंतिएन, लुआंग प्राबांग, कोंग लो केव।
  • क्या खास: नदियां, झरने, बौद्ध संस्कृति और भीड़ से दूर।
  • बजट: ₹32,000 – ₹42,000 (5-6 दिन)

10. जॉर्जिया (Georgia) – यूरोपीय अनुभव, भारतीय बजट में

  • क्या देखें: टबिलिसी, काजबेगी, बॉर्डोमी।
  • क्या खास: यूरोप जैसा माहौल, वीजा ऑन अराइवल सुविधा (ई-वीजा भी)।
  • बजट: ₹45,000 – ₹60,000 (6-7 दिन)