Visit these places in Manipur in October: मणिपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सेनापति जिला, जेसामी गांव, पीपुल्स म्यूजियम और इम्फाल की खूबसूरत झीलें आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। प्राकृतिक खूबसूरती, झरने और ऐतिहासिक स्थल इस जगह को खास बनाते हैं।

Manipur Best places: अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर मणिपुर में आज देश के प्रधानमंत्री ने दौरा किया। हरे-भरे का प्राकृतिक शहर में जाना भला किसे नहीं पसंद। जिन लोगों को प्रकृति की सुंदरता संग सुकून चाहिए, वह अक्टूबर में मणिपुर घूम सकते हैं। अक्टूबर में यहां 4 से लेकर 25 डिग्री तक तापमान रहता है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक डेस्टिनेशन मिल जाएंगे, जहां पर बिताए गए पल जीवन भर याद रखेंगे। मणिपुर में राज्य संग्रहालय से लेकर हरी-भरी घटिया, झरने आदि आपको दूसरे देश में होने का एहसास कराएंगे। आइए जानते हैं कि मणिपुर में किन स्थानों में घुमा जा सकता है।

इम्फाल की खूबसूरत झीलों की करें सैर

View post on Instagram

अगर आपको झीलों के शहर के घूमने का मन हो तो मणिपुर के इम्फाल शहर जरूर घूमने जाए। आप यहां लोकतक झील जरूर विजिट करें। यह इम्फाल से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मीठे पानी की झील है। इसके साथ ही आप दज़ुडु झील, तमदिल झील, और रिह दिल झील भी घूम सकते हैं।

और पढ़ें: Navratri 2025: भारत में माता के 7 चमत्कारिक मंदिर, जहां नवरात्रि में देवी हो जाती हैं 'जिंदा'

सेनापति में पास से बादलों को देखने का मिलेगा अहसास

View post on Instagram

मणिपुर के उत्तरी भाग में सेनापति जिला स्थित है। इसे तहमजम नाम से भी जाना जाता है। यह एक स्थानीय ऐतिहासिक स्थल है, जहां पर प्राचीन काल के अवशेषों के साथ पुरानी इमारतें भी देखी जा सकती हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए यह स्थान आकर्षण का केंद्र है। वहीं सेनापति जिले में स्थित जेसामी गांव अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आपको यहां बादलों से घिरा खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। आप यहां पर लोकगीत और कई कहानियों से रूबरू हो सकते हैं।

पीपुल्स म्यूजियम

आप थौबल में ट्रेकिंक करने के साथ ही पीपल्स म्यूजियम का आनंद भी उठा सकते हैं।मणिपुर के लोकल कल्चर को एक्सप्लोर करना हो तो ये स्थान जरूर घूमना चाहिए। यहां आपको नदियां और झीलों की सुंदरता भी देखने को मिलेगी।

और पढ़ें: Travel Story: महिला ने किया एक दिन में 3 देशों की सैर, खर्च सिर्फ 3500 रुपए