Pondicherry Travel Guide: फ्रेंच स्टाइल गलियां, बीच सनराइज, Auroville मेडिटेशन, फोटोफ्रेंडली कैफे और लोकल मार्केट- पॉन्डिचेरी हर ट्रैवलर के लिए परफेक्ट है। कैमरा, रील और रिलैक्स टाइम के लिए ये इंडिया की बेस्ट कोस्टल डेस्टिनेशन है।

Pondicherry Things To Do: पॉन्डिचेरी एक ऐसा कोस्टल सिटी है जहां फ्रेंच आर्किटेक्चर, कलरफुल स्ट्रीट्स, खूबसूरत बीच, कैफे कल्चर और स्पिरिचुअल वाइब सब कुछ एक साथ मिलते हैं। यहां के लोकेशन और व्यू दिल और कैमरा दोनों को खुश कर देता है, खासकर उन लोगों को, जिन्हें फोटो-फ्रेंडली लोकेशन, इंस्टा-परफेक्ट कैफे और रिलैक्स बीच टाइम चाहिए। अगर आप पॉन्डिचेरी जाने की सोच रहे हैं, तो यहां जानें पूरा ट्रैवल गाइड और वहां क्या–क्या करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पॉन्डिचेरी जाएं तो क्या-क्या करें?

1. फ्रेंच क्वार्टर की कलरफुल गलियों में फोटोशूट

पॉन्डिचेरी की पहचान इसकी येलो, पिंक और व्हाइट कलर वाली फ्रेंच-स्टाइल बिल्डिंग्स हैं। र्यू रोमा रोलां, व्हाइट टाउन, अलायंस फ़्रांसेज़ के पास की स्ट्रीट्स फोटो शूट, रील और प्री-वेडिंग पिक्चर के लिए बेस्ट लोकेशन है। यहां का हर कोना पींटरेस्ट जैसा लगता है।

2. प्रोमेनेड बीच पर सनराइज वॉक

सुबह का समय का व्यू यहां बहुत खूबसूरत लगता है, हल्की हवा, समुद्र की शांत लहरें और सुनहरी रोशनी। यहां रॉकी बीच पर बैठकर सूर्योदय देखना और कैफे से हॉट कॉफी लेना पॉन्डिचेरी का सबसे प्यारा एक्सपीरियंस है।

3. ऑरोविले और मातृमंदिर ध्यान

अगर आप शांति और पीस पसंद करते हैं तो ऑरोविले जरूर जाएं। गोल्डन मातृमंदिर को दूर से देखने का एक्सपीरियंस और यहां की नेचुरल हरियाली मन को पूरी तरह शांत कर देती है। अगर लाइफ में बहुत टेंशन और उथल-पुथल है, तो आप यहां जाकर जरूर बैठें आपको अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Rann Utsav: सफेद रेगिस्तान की धरती पर लें रण उत्सव का आनंद, जानें कितना होगा खर्च?

4. सेरेनिटी और पैराडाइज बीच में वाटर फन

यहां के बीच शांत, साफ और फोटोजेनिक हैं- पैराडाइज बीच तक बोट से जाना बहुत मजेदार एक्सपीरियंस हो सकता है। रेत पर लेटे हुए, किताब पढ़ते या फोटोज लेते हुए पूरा दिन स्पेंड कर सकते हैं। सेरेनिटी बीच सर्फिंग के लिए भी जाना जाता है।

5. फ्रेंच-इंडियन फूड ट्राई करें

कैफे डेस आर्ट्स, कोरोमंडल कैफे, बेकर्स स्ट्रीट जैसे कैफे पॉन्डिचेरी की फ्रेंच-इंडियन फूड कल्चर का असली स्वाद ले सकते हैं। यहां की पिज़्ज़ा, क्रोइसां, पास्ता और कोकोआ ड्रिंक जरूर ट्राई करें।

6. पॉन्डिचेरी का लोकल मार्केट और हैंडीक्राफ्ट्स

मिशन स्ट्रीट पर हैंडीक्राफ्ट्स, जूट बैग, सैंडल, होम डेकोर और एसेंशियल ऑयल्स मिलते हैं। यहां शॉपिंग करना और पॉन्डिचेरी की यादें समेटकर घर ले जा सकते हैं।

7. बोटिंग, स्कूबा और एडवेंचर एक्टिविटीज

अगर एडवेंचर पसंद है तो चुन्नंबर बोट हाउस में बोटिंग करें या स्कूबा डाइविंग से अंडरवाटर वर्ल्ड एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- डेस्टीनेशन+टेंपल वेडिंग करना है? उत्तराखंड के ये 7 मंदिर है शादी के लिए परफेक्ट