आज 16 दिसंबर को भारत का विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन भारतीय सशस्त्र बलों ने पूर्वी पाकिस्तानी गुरिल्ला बलों के साथ मिलकर 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध जीता, जिससे बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

लाइफस्टाइल डेस्क : 16 दिसंबर का दिन हर भारतीय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1971 में 13 दिनों तक भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाले युद्ध में आज ही के दिन पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण के साथ यह युद्ध खत्म हुआ। जिसे हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस (Vijaya diwas) के रूप में मनाया जाने लगा। जब इस युद्ध में भारत ने जीत हासिल की, तो बांग्लादेश का स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में निर्माण हुआ। यह दिन सेना के दिग्गज, सशस्त्र बल. राजनेता और तत्कालीन सरकार के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है। ऐसे में आइए आज हम आपको कुछ ऐसे कोर्ट्स और मैसेज (Vijaya diwas wishes in hindi) बताते हैं जो विजय दिवस के मौके पर आप अपने रिश्तेदारों और करीबियों को भेजकर इस दिन की शुरुआत कर सकते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. हमारा झंडा इसलिए नहीं फहराता कि हवा चलती है, यह हर उस जवान की आखिरी सांस से फहराता है, जो इसकी रक्षा में अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देता है।
विजय दिवस की शुभकामनाएं

2. अपने घर में चैन की नींद सोएं। भारतीय सेना सीमा की रक्षा कर रही है।
हैप्पी विजय दिवस 

3. 1971 सिर्फ एक साल नहीं है। यह एक बेंचमार्क है जिसके विरुद्ध वीरता के किसी भी कार्य को हमेशा के लिए बराबर कर दिया जाएगा।
विजय दिवस की शुभकामनाएं

4. विजय दिवस पर, आइए हम उन बहादुर सैनिकों के बलिदान को याद करें, जो भारत की रक्षा के लिए कर्तव्य की पंक्ति में शहीद हो गए। 
जय हिंद, जय भारत

5. दुनिया करती जिसे सलाम, वो है भारत का सैनिक महान, रणभूमि में दुश्मन को जो चटाए धूल, वो है भारत का जवान
विजय दिवस की शुभकामनाएं

6. अपने जान की बाजी लगाकर जो विजय दिलाते है, वही तो इतिहास के पन्नों का खूब गौरव बढ़ाते है
जय हिंद, जय भारत

7. भारतीय सेना के उन सभी वीर जवानों को शत शत नमन जिन्होंने हमारे देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
विजय दिवस 2022!

8. वे अंत तक लड़े। एक इंच भी नहीं डिगे। वे निस्वार्थ थे। वे निडर थे। वे भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिक थे।
हैप्पी विजय दिवस 2022!

9. मिटा दिया है वजूद उनका, जो भी इनसे भिड़ा है, देश की रक्षा का संकल्प लिए जो जवान सरहद पर खड़ा है।
विजय दिवस की शुभकामनाएं 

10. दिल देश प्रेम और खून में उबाल रखो, देश के लिए कुछ नया, करने का जज्बा रखो।
विजय दिवस की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: UNSC में जयशंकर ने चीन-पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा करके कहा-9/11 और 26/11 दुबारा नहीं होने देंगे