Snake Safety Tips: बारिश में घर, गैरेज या बगीचे में सांप दिख जाए तो घबराकर ये 7 गलतियां न करें। जानें सांप से सुरक्षित दूरी कैसे बनाएं, किन घरेलू नुस्खों से बचें और सांप के काटने पर क्या करना चाहिए।

बारिश या मानसून के मौसम में सांप निकलना आम बात होती है। सांप निकल कर घरों में, गैराज में या बगीचे से लगाकर स्टोर रूम तक भी पहुंच सकते हैं। ऐसे में सांप को देखकर घबराना स्वाभाविक है लेकिन इस दौरान की गई एक छोटी सी गलती घातक साबित हो सकती है। सांप दिखने पर उसे मारने भागने या फिर पकड़ने की कोशिश करने के बजाय आपको खुद को सुरक्षित रखना चाहिए। 16 अगस्त को वर्ल्ड स्नेक डे (World Snake Day) मनाया जाता है। इस खास मौके पर जानिए घर में अगर सांप दिखे तो क्या करना चाहिए और किन गलतियों से दूर रहना चाहिए।

सांप को छेड़ने की कोशिश न करें

अगर आपको सांप दिखे तो उसे डंडे से छेड़ने, पत्थर मारने या फिर उसका वीडियो बनाने की गलती भूल से भी ना करें। सांप को जब भी अपने आसपास हलचल महसूस होती है, तो वह खुद को बचाने के लिए हमला कर देता है। इसलिए आपको सुरक्षित दूरी बनाकर रखनी चाहिए और उसके पास जाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

सांप को मारने की कोशिश न करें

सांप को मारने के लिए उसके पीछे भागना आपकी जान को खतरा पहुंचा सकता है। हो सकता है कि आपका निशाना सही न लगे और सांप आपको डस ले।घर के सभी लोगों और पालतू जानवरों को भी तुरंत सांप से दूर कर देना चाहिए।

घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल पड़ेगा भारी

सांप को भगाने के लिए अगर आप केरोसिन, तेज केमिकल, मिर्च पाउडर आदि डालेंगे, तो इससे सांप हो सकता है कि भागे न बल्कि आपके ऊपर अटैक कर दे। ऐसे उपाय इफेक्टिव नहीं होते और सांप ज्यादा आक्रामक होकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

और पढ़ें: बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स

मरे सांप के पास तुरंत न जाएं

अगर सांप मरा लग रहा है, तो तुरंत उसके पास जाने की गलती न करें। कई बार सांप को खुद पकड़ने या हटाने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यूअर बेहतर विकल्प रहता है।

सांप काटने पर क्या करें?

सांप अगर काट ले तो घाव को काटना, जहर चूसना, बर्फ लगाना या कोई घरेलू नुस्खा आजमाना खतरनाक हो सकता है। व्यक्ति को तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता देनी चाहिए।

और पढ़ें: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट