मीरा बाई के बेटे कैलाश कुशवाह के मुताबिक बताया कि मेरी मां को मेरी 5 साल की बेटी ने सिर्फ इतना कह दिया था कि दादी आपने पूरे अमरूद खा लिए हैं। बस इतनी सी बात से वो नाराज हो गईं और एसिड पी लिया। बोलीं कि सारे अमरूद मैंने अकेले नहीं खाए हैं।  

इंदौर (Madhya Pradesh) । पांच साल की पोती ने सिर्फ इतना कहा कि आपने मेरा अमरूद खा लिया, जो उसकी 75 साल की दादी को नागवार गुजरा और उसने एसिड पी लिया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना बेटमा पुलिस चौकी के मंत्री नगर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
मीरा बाई (75) मंत्री नगर की रहने वाली थी। उनके बेटे कैलाश कुशवाहा की पांच वर्षीय बेटी ने अपनी दादी से यह कह दिया था कि आप तो पेड़ पर लगे सभी अमरूद खा गई हैं। पोती की यह बात महिला को बहुत नागवार लगा। उसने गुस्से में कार एसिड पी लिया। साथ ही बोलीं कि सारे अमरूद मैंने अकेले नहीं खाए हैं। छोटी सी बच्ची भी अब मुझे ताना मार रही है। वहीं, परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो हो गई। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर बेटमा थाने की पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बेटे ने सुनाई ये कहानी