पूरे देश में जिस तरह से कहर बरपा रहा है उससे कोई नहीं बच पा रहा है। अब मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती महामारी की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी है।

भोपाल (मध्य प्रदेश). पूरे देश में जिस तरह से कहर बरपा रहा है उससे कोई नहीं बच पा रहा है। अब मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती महामारी की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरिद्वार में खुद को किया क्वॉरंटीन 
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उमा भारती ऋषिकेश के पहाड़ों की यात्रा कर रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने केदारनाथ के दर्शन करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उमा भारती ने खुद को ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच वंदे मातरम कुंज में क्वॉरंटीन कर लिया है।

उमा भारती ने एक-एक करके 3 ट्वीट किए
संक्रमित होने के बाद उमा भारती ने एक-एक करके 3 ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने (1) मै आपकी जानकारी मै यह डाल रही हू की मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अन्तिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे ३ दिन से हलका बुख़ार था। 2. मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया फिर भी मैं अभी क़ोरोना पोज़िटिव निकली हूं। 3. मै अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वॉरंटीन हू जो की मेरे परिवार के जैसा है। 4 दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरो के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी ।

Scroll to load tweet…