आरोपी ने इस घटना को 10 अक्टूबर की रात ढ़ाई बजे अंजाम दिया था। भाई ने अपनी फिजियोथेरेपिस्ट बहन का इसलिए कत्ल किया, क्योंकि वह लव मैरिज करने वाली थी। मृतका की वजह से ही आरोपी का खर्चा चलता था। उसको लगने लगा था अगर वह शादी कर लेगी तो मेरा क्या होगा।

भोपाल. (मध्य प्रदेश). रक्षा बंधन के दिन भाई बहन की रक्षा करने का बचन देता है। लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिस पर आपको इस रिश्ते पर यकीन करना मुश्किल होगा। यहां एक भाई ने अपनी ही सगी बहन को मौत के घाट उतार दिया। कारण था उसका किसी से लव मैरिज करना। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से बहन को उतारा मौत के घाट
आरोपी ने इस घटना को 10 अक्टूबर की रात को अंजाम दिया था। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम महेश भूमरकर है। उसने अपनी फिजियोथेरेपिस्ट बहन वंदना का इसलिए कत्ल किया, क्योंकि वह लव मैरिज करने वाली थी। मृतका की वजह से ही आरोपी का खर्चा चलता था। उसको लगने लगा था अगर बहन की शादी हो गई तो मेरे लिए पैसे कौन देगा। आरोपी बेरोजगार था और उसको रोज शराब पीने की लत थी। 

बड़ी बेरहमी से किया बहन का कत्ल
आरोपी ने इस वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब बहन गहरी नींद में सो रही थी। बड़ी बेरहमी से नाक-मुहं दबाकर युवती को मारडाला। इस घटना के समय घर में मां भी मौजूद थी, लेकिन वह नींद गोली लेकर सोई हुई थी। इसी वजह से वह नहीं जाग पाई। हांलाकि पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।

अक्सर मिलने आते थे भाई और मां
पुलिस ने बताया कि मृतक युवती मूलरुप से घोड़ाडोंगरी, बैतूल जिले की रहने वाली थी। जिसकी उम्र 35 साल थी वह एक फिजियोथेरेपिस्ट थी। मृतका भोपाल में एक किराए के घर में रहती थी। उसकी मां चंद्रकला और आरोपी भाई महेश का अक्सर उसके मिलने के लिए आते-रहते थे।