कोरोना वायरस का कहर पूरे भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में रोज नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। जबलपुर में कोरोना के 4 संक्रमित मिलने के बाद मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले को 14 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।

जबलपुर/नरसिंहपुर, कोरोना वायरस का कहर पूरे भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में रोज नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। जबलपुर में कोरोना के 4 संक्रमित मिलने के बाद मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले को 14 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक परिवार के 3 सदस्य कोरोना के मरीज
दरअसल, शुक्रवार को जबलपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमक पाए गए थे। जिनकी जांच करने के बाद तीनों को 14 दिन के लिए आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कर दिया गया है। कोरोना पॉज़िटिव मरीज पाए जाने के बाद जबलपुर में हाई अलर्ट पर है। शहर में अभी अघोषित शटडाउन जैसे हालात दिख रहे हैं। सभी मॉल, मंदिर और बाजार को बंद रखे गए हैं। 

जिले में 21 मार्च से 5 अप्रैल तक लॉकडाउन
शनिवार रात 12 बजे से कलेक्टर के आदेश के बाद जबलपुर संभाग के कई जिलो को लॉकडाउन कर दिया गया है। इतना ही नहीं एक जिले से दूसरे जिले में आने वाले लोगों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही इन जिलों में धारा 144 भी 31 मार्च तक लागू कर दी है। नरसिंहपुर जिला 21 मार्च से 5 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा और किसी को बिना अनुमति के जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा।

कलेक्टर ने कहा- जो निकला उसपर होगी कार्रवाई
नरसिंहपु लॉकडाउन को लेकर यहां के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मीडिया को बताया-किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। जिले की सीमा में बाहरी लोगों का आगमन और यहां के लोगों का दूसरे जिले की सीमाओं के बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी कोई अगर बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

सुबह 7 से 9 तक महिलाएं ले सकेंगी दूध
शहर के सभी सड़क और रेलवे मार्ग को भी सील किया जा रहा है। ट्रेनें आएंगी, यात्री भी उतरेंगे, लेकिन जो यहां का रहने वाला हो उसको वहीं पर रोक दिया जाएगा। वह शहर में नहीं जा सकेगा। या फिर उसको दूसरी ट्रेन से वापस भेज दिया जाएगा। इसके अलावा शहर में सिर्फ अस्पताल और मेडीकल ही खुले रहेंगे। दूध के लिए सुबह 7 से लेकर 9 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। दूध लेने के लिए घर से सिर्फ महिलाएं ही बाहर आ सकेंगी।

नर्मदा के घाट पर नहीं होगी आरती
बता दें कि जबलपुर में रोज मां नर्मदा के घाट पर होने वाली आरती पर भी प्रशासन ने रोक लगा दी है। अगर करना ही हो तो सिर्फ एक पुजारी ही आरती करेगा। ना कि वहां कोई भीड़ जमा होगी। इतना ही नहीं सभी बाजार और दुकानों को बंद करने के सिटी एसपी ने आदेश जार कर दिए हैं। वहीं लोगों से दो दिन तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

ऐसे हुई कोरोना की एमपी में एंट्री
 शुक्रवार के दिन जबलपुर के सराफा कारोबारी मुकेश अग्रवाल और उनके परिवार के 2 सदस्य दुबई से लौटे थे। पुलिस ने मुकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। क्योंकि उन्होंने ना डॉक्टरों से अपनी जांच करवाई औ ना ही वह अपने घर में रहे। उन पर आरोप है कि व्यापारी की लापरवाही की वजह से परिवार के अन्य लोग संक्रमित हुए हैं।