मध्य प्रदेश को आदिवासी जिले आलीराजपुर में प्रेमी के संग भागने के शक में 15 साल की एक लड़की को उसके ही काका-भाई और अन्य परिजनों ने सरेआम टॉर्चर किया। 

आलीराजपुर, मध्य प्रदेश. यहां घर से कथित तौर पर भागी 15 साल की लड़की को सरेआम टॉर्चर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की को किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता-भाई और अन्य परिजनों ने प्रताड़ित किया। उसके बाल काट दिए गए। लड़की गिड़गिड़ाती रही..लेकिन परिजनों के दिल नहीं पसीजे। परिजन बार-बार यही कहते रहे कि लड़की अब भाग के दिखाए...कौन उसे भगाकर ले जाता है? घटना 25 फरवरी की है। इसका वीडियो सामने आने के बाद 27 फरवरी को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। यह घटना अब मीडिया की सुर्खियों में आई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों को आशंका थी कि लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पिता ने बेटी को बस स्टैंड पर खड़े देख लिया था...
पुलिस के अनुसार, पीड़िता घटना के दिन आलीराजपुर गई थी। वो डाबड़ी होली फलिया गांव की रहने वाली है। संयोग से इससे पहले उसके पिता भी किसी काम से आलीराजपुर गए थे। लड़की जब बैग लिए बस स्टैंड पर कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी पिता की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद वो लड़की को अपने साथ गांव लेकर आया। यहां परिजनों ने आशंका जताई कि लड़की अपने प्रेमी के संग भाग रही थी। बस फिर क्या था, लड़की के काका, भाई और अन्य परिजनों के अलावा कुछ गांववालों ने लड़की को गांव के चौराहे पर प्रताड़ित किया। उसके बाल काट दिए गए।

सोंडवा टीआई शेरसिंह बघेल ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया। इसके बाद चार आरोपी जबरिया पिता सबरिया (28) भाई, नकला पिता रतना (35) काका, गांव का घोहरिया पिता कालू (25) व खलु पिता दशरिया (35) के खिलाफ धारा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।