मध्य प्रदेश के खरगोन और बडवानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव को लेकर अब शिवराज सरकार सख्त हो गई है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दंगाइयों को कड़ी चेतावनी देने के कुछ देर बाद ही उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया गया है।

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन और बड़वानी में रामनवमी के दिन हुई हिंसा पर अब शिवराज सरकार एक्शन में आ गई है। एक तरफ जहां जुलूस पर हुए पथराव के बाद कर्फ्यू लगा दिया है। पूरा दोनों शहर के ज्यादातर इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद उपद्रव और हिंसा करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ढाह दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम शिवराज ने कह-दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं..इनकी खैर नहीं
दरअसल, आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि रामनवमी के अवसर पर खरगोन में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। यह दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं, इनको छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

'जिस घर से पत्थर आए उसे पत्थरों का ढेर बना देंगे'
दरअसल, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दंगाइयों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है खरगोन में हिंसा करने वाले गुनहगारों से सख्ती से निबटा जायेगा। वहां जिन घरों से पत्थर आए हैं, उन घरों को पत्थर का ढ़ेर बनाएंगे। मध्य प्रदेश में कानून का राज है और सांप्रदायिक सौहार्द को किसी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

ये टुकड़े- टुकड़े गैंग है, जो माहौल बिगाड़ रही
गृह मंत्री ने एक बार फिर कहा-ये टुकड़े- टुकड़े गैंग है, जो 5 राज्यों के चुनावों से आहत हुए हैं, वो माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं"उपद्रवी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे लेकिन मप्र पुलिस की जांबाजी के कारण वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए। अराजक तत्वों को रोकने के दौरान खरगोन के SP सिद्धार्थ चौधरी और 6 पुलिस जवान घायल हुए हैं। SP सिद्धार्थ चौधरी जी से वीडियो कॉल कर उनका कुशलक्षेम जाना।

दिग्वजिय सिंह ने कहा-शक्ल देखकर बुलडोजर चलाते हैं मामू
बता दें कि दंगा फैलाने वाले उपद्रवियों के घर पर बुलडोजर चलाने पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेत दिग्वजिय सिंह ने कहा-मामू का बुलडोज़र बलात्कार करने वालों पर और बलात्कारियों को सहयोग देने वालों पर नहीं चलता। केवल शक्ल देख कर बुलडोज़र चलाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-जिस घर से पत्थर आए उसे पत्थरों का ढेर बना देंगे, रामनवमी के जुलूस पर पथराव करने वालों को गृह मंत्री की चेतावनी

70 परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा
बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 9 बजे मामला शांत हुआ है। लेकिन रात 12 बजे के बाद फिर हिंसा होने लगी। आलम यह था की सड़कों पर आई भीड़ ने आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुरा में कई घर फूंक दिए। इस दौरान कुछ मकानों में लूटपाट भी की गई। बताया जा रहा है कि करीब परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा। मामला शांत करने पहुंची पुलिस के करीब 20 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। SP सिद्धार्थ चौधरी के बाएं पैर में गोली लगी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एसपी को वीडियो कॉल कर उनका कुशलक्षेम जाना।

यह भी पढ़ें छिंदवाड़ा से बड़ी खबर : रामनवमी पर निकले जुलूस में डीजे का रॉड हाईटेंशन तार से टकराया, पहले धमाका फिर लगी आग

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि खरगोन में रविवार को श्रीराम शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जैसे ही यह जुलूस मुस्लिम बहुल इलाके में पहुंचा तो यात्रा पर पथराव हो गया। उपद्रवियों ने इस दौरान आतंक फैलाते हुए करीब 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी। साथ ही कई मकानों में घुसकर तोड़फोड़ की गई। देखते ही देखते भगदड़ मच गई। वहीं एक मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। मामला शांत करने पहुंची पुलिस के करीब 20 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…