हैरान कर देने वाला यह अनोखा मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के एक गांव का है। यह प्रेम कहानी दो लड़कियों की है, दोनों एक-दूसरे से इतना प्यार करती हैं कि बालिग युवती नाबालिग युवती को भगाकर ले जाती है। 

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश). अभी तक आपने प्यार के कई मामले सुने और पढ़े होंगे और यह भी अक्सर सुना ही होगा कि एक लड़के ने एक लड़की का अपहरण कर लिया। लेकिन आज हम आपको ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। यह प्रेम कहानी दो लड़कियों की है, दोनों एक-दूसरे से इतना प्यार करती हैं कि बालिग युवती नाबालिग युवती को भगाकर ले जाती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 लड़की होकर मानती है लड़का
हैरान कर देने वाला यह अनोखा मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के एक गांव का है। जहां दो लड़कियां एक-दूसरे से प्यार करती हैं। वह दोनों आपस में इतना प्यार करती हैं कि एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ रहना चाहती हैं।
दोनों में से एक नाबालिग युवती को लड़कों की तरह रहना पसंद है। वह उन्हीं की तरह पेंट-शर्ट पहनती हैं और हेयर स्टाइल भी लड़को की तरह रखती है। उसकी बात करने की स्टाइल भी लड़कों जैसी है। 

पहले भी भाग चुकी हैं दोनों
दोनों के घरवालों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को प्यार करती हैं। वो करीब एक साल पहले भी घर से भाग चुकी हैं। लेकिन किसी तरह हमने उन्हें समझाया तो वह वापस आ गईं थीं। लेकिन आने के बाद भी दोनों ने एक ही जिद है लगा रखी थी कि जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाएंगे। वह शादी करना चाहती हैं।

पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक दो महीने पहले फिर से दोनों लड़कियां घर से भाग गईं थी। बताया जाता है इस बार भागने की प्लानिंग नाबालिग युवती ने की थी। पुलिस ने कई जगह छानबीन करने के बाद मंगलवार को दोनों को पकड़ लिया है। साथ ही बालिग युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।