उज्जैन नगरी से शादी-विवाह को लेकर अनोखा मामला सामने आया है। जहां शादी के 72 बाद ही दुल्हन अपने दूल्हे समेत पूरे ससुराल को बहेश करके घर में रखे जेवर और कैश लेकर रफूचक्कर हो गई। लेकिन अब 20 दिन बाद जब उसे अपनी गलती पर पछतावा हुआ तो उसने खुद थाने आकर खुद को सरेंडर कर दिया।

उज्जैन (मध्य प्रदेश). शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की नई की जिंदगी शुरू होती है। इसलिए ऐसे फैसले काफी सोच-समझकर लेना चाहिए। नहीं तो कई जल्दबाजी में लिए फैसले से पूरी उम्र पछताना पड़ता है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन अपनी शादी के महज 72 बाद कमला दिखते हुए ससुराल वालों को बेहोश कर लाखों रुपए का माल लेकर भागी गई। पुलिस उसे हर जगह तलाश कर रही थी, लेकिन इसी बीच उसे अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने खुद आकर थाने में सरेंडर कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

72 घंटे बाद ही रफूचक्कर हो गई लुटेरी दुल्हन
दरअसल, उज्जैन के रहने वाले सचिन तिवारी ने महाराष्ट्र की रहने वाली निकिता से महाकाल नगरी के चिंतामण मंदिर में 19 मार्च को शादी की थी। दूल्हे का पूरा परिवार बेहद खुश था, क्योंकि काफी मेहनत करन के बाद उनके घर बहू आई थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिसे वह लक्षमी समझ रहे हैं वह कांड करने के लिए आई हुई है। दुल्हन ने विवाह के 72 घंटे बाद ही पति और पूरी ससुराल को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे जेवर और कैश लेकर रफूचक्कर हो गई। 

यह भी पढ़ें-ऐसी दुल्हन से सावधान: शादी के तीसरे दिन ससुराल में कांड कर भाग गई, दूल्हे ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी

शादी वाले लुटेरे गिरोह को पुलिस ने पकड़ा
पीड़ित परिवार ने उज्जैन के महाकाल थाने में दुल्हन और शादी कराने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शादी में दुल्हन के नकली मामला बने विजय मुले,भाई नारायण व ड्रायवर परमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन लुटेरी दुल्हन पुलिस के हाथ नहीं लग पाई। पुलिस दलालों के साथ दुल्हन को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची, लेकिन वह वहां से भी पहले फरार हो गई। युवती को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया, जगह-जगह छापेमारी की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

दुल्हन के पुलिस ने 15 दिन की रिमांड पर लिया
पुलिस को भी थक-हार के बैठ गई थी, उनको भी नहीं लगता था कि शायद अब लुटेरी दुल्हन उनके हाथ लगे। लेकिन मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दुल्हन निकिता अचानक खुद थाने पहुंची और सारी कहानी बयां करते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बुधवार को महाकाल थाना पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर 15 दिन की रिमांड पर लिया है। ताकि उससे पूछताछ कर पता लगाया जा सके की उसने इससे पहले कितनी और वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें-इस दुल्हन से बचके रहना: 2 साल में कर चुकी है 7 शादियां, पहले प्यार फिर देती अंजाम, खुद किए चौंकने वाले खुलासे