यह दर्दनाक घटना उज्जैन के भैरवगढ़ से सामने आई है, जहां सोमवार देर शाम 17 साल की लड़की और  21 साल का लड़का घर से बिना बताए एक साथ निकले हुए थे। दोनों ने पहले एक ढाबे पर रुककर चाय-नाशता किया फिर कुछ देर बाद जहर पी लिया।

उज्जैन (मध्य प्रदेश). महाकाल की नगरी उज्जैन से एक दिल दहल देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिंदगीभर साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला एक प्रेमी जोड़े ने जिंदगी शुरू करने से पहले ही मौत को गले लगाते हुए एक साथ सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच लडका-लड़की के शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले चाय-नाशता किया फिर मौत को गले लगाया
दरअसल, यह दर्दनाक घटना उज्जैन के भैरवगढ़ से सामने आई है, जहां सोमवार देर शाम 17 साल की लड़की और 21 साल का लड़का घर से बिना बताए एक साथ निकले हुए थे। दोनों ने पहले एक ढाबे पर रुककर चाय-नाशता किया फिर कुछ देर बाद जहर पी लिया। इसके बाद वह अपने दोस्त के पास पहुंचे। लेकिन पहुंचते ही लड़की जमीन पर गिर गई और कुछ देर बाद लड़का भी बेसुध हो गया। दोस्त ने किसी तरह दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

साथ जीने-मरने की खा चुके थे कसमें
दोस्त चेतन ने दोनों के माता-पिता को मौके पर बुलाया और पुलिस को सूचना दी। जांच में सामन आया है कि दोनों लड़का-लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे। नितिन और नाबालिग युवती के बीच करीब डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। वह शादी करने वाले थे, लेकिन दोनों के घरवालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था। इसिलए उन्होने एक साथ मरने का यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

मरने से पहले बनाया एक वीडियो
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ने मरने से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया था। जिसे दोस्त चेतन को सेंड भी किया है। चेतन ने बताया कि वह दोनों ने मेरे पास आने वाले थे। साथ बैठकर उनको समझाने की कोशिश करता, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही जहर खा लिया।