12:40 PM (IST) Mar 09
यह भी हुए ऐलान

एमबीबीएस और नर्सिंग की सीटें बढ़ेंगी।
चाइल्ड बजट के लिए 27 हजार 792 करोड़ का प्रावधान।
स्वास्थ्य के लिए 13.642 करोड़ का प्रस्ताव।
एसट वर्ग के लिए 26941 करोड़ प्रस्तावित।

12:30 PM (IST) Mar 09
ऐजुकेशन सेक्टर को सौगात

- प्रदेश में इस साल 360 नए सीएम राइज स्कूल खोलने जाएंगे।
- इसके लिए बजट में सात हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- हायर एजुकेशन के लिए बजट में कुल 12.47 करोड़ का बजट

12:27 PM (IST) Mar 09
प्राइवेट सेक्टर को सौंपे जाएंगे पैलेस

भोपाल का ताजमहल, रीवा का गोविंदगढ़, छतरपुर का राजगढ़ पैलेस निजी निवेशकों को दिया जाएगा।

12:24 PM (IST) Mar 09
2.79 लाख करोड़ का बजट


- साल 2022-23 के लिए कुल 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का बजट पेश किया।
- कोई नया कर नहीं लगाया गया है।
- इस साल के लिए 5 हजार 511 करोड़ का अनुमानित राजकोषीय घाटा है।
- पिछले साल की तुलना में इस बार 13 फीसदी अधिक राजस्व वसूली का अनुमान है।

12:19 PM (IST) Mar 09
जॉब पर फोकस

- प्रदेश में जनजाति विकास निगम बनेगा। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
- तेंदूपत्ता संग्राहकों की लभांश राशि बढ़ाई गई है। यह रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
- दुग्ध उत्पादन योजना होगी शुरू, बजट में इसे लेकर 1050 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- भोपाल के बगरोद और बैरसिया में उद्योग पार्क स्थापित की जाएगी।
- प्रदेश के क्षेत्रों में कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ होगा।
- 10 लाख लोगों को इस साल घर मिलेगा।

12:16 PM (IST) Mar 09
217 EV चार्जिंग स्टेशन

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन के लिए 217 चार्जिंग स्टेशन बन रहे हैं।

12:12 PM (IST) Mar 09
बड़े ऐलान

- मुख्यमंत्री मत्स्य योजना के लिए 50 करोड़ की राशि स्वीकृत।
- मछली पालन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं, शुरू होगी मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना।
- सौर उर्जा पर जोर, एमपी सागर, शाजापुर और उज्जैन में नए सोलर पार्क का होगा निर्माण।
- इस साल 13 हजार नए शिक्षकों की भर्ती होगी।
- आदिवासी क्षेत्रों में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाएगा।
- भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण होगा।

12:05 PM (IST) Mar 09
11 नए इंडस्ट्रियल जोन

प्रदेश में 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे। इनमें 11 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

12:03 PM (IST) Mar 09
मनरेगा के लिए बजट में 3500 करोड़

मनरेगा के लिए बजट में 3500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

11:57 AM (IST) Mar 09
हवाई सेवा के विस्तार

सिंगरौली में हवाई पट्टी का विस्तार होगा।

11:56 AM (IST) Mar 09
उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण को मंजूरी

- सरकार ने इस बजट में उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण को मंजूरी।
- उद्योग के लिए सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
- उद्योग लगने से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

11:51 AM (IST) Mar 09
बिजली पर बढ़ाई सब्सिडी


सरकार ने बिजली बिल पर 25000 करोड़ रुपए का सब्सिडी का प्रावधान है। किसानों को एक लाख 72 हजार करोड़ की सहायता राशि दी।

11:50 AM (IST) Mar 09
किसानों और कृषि पर फोकस


वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने कहा कि कृषि के लिए हम नई योजनाएं शुरू करेंगे। यहां के खास उत्पादों को जीआई टैग दिलाएंगे।

11:40 AM (IST) Mar 09
प्रदेश को दी गई सस्ती बिजली

सस्ती बिजली के लिए 21 हजार करोड़ की सब्सिडी दी गई है। 42 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। ग्रामीण अंचलों में विकास की गति बढ़ी है।

11:40 AM (IST) Mar 09
सड़क निर्माण पर 108 करोड़ का बजट

सड़क निर्माण के लिए बजट में 108 करोड़ रुपए का प्रवाधान है।

11:37 AM (IST) Mar 09
4000 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य

प्रदेश सरकार ने जनवरी 2022 तक प्रदेश में 3048 किमी सड़कें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि इस साल 4000 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य है।

11:33 AM (IST) Mar 09
आत्मनिर्भर एमपी का संकल्प

हंगामे के बीच वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में 2022-23 के लिए बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लक्ष्य हासिल कर रहे हैं। यह बजट आत्मनिर्भर एमपी का संकल्प है।

11:27 AM (IST) Mar 09
भगवान राम के नाम से की बजट भाषण की शुरूबात

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण की शुरुआत भगवान के नाम से की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस से शांत रहने की अपील की है। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी कांग्रेस के हंगामे पर गरम हो गए हैं। इसके बावजूद हंगामा जारी है।

11:24 AM (IST) Mar 09
बजट शुरू होते ही वेल में पहुंचे विपक्ष के विधायक

जब वित्तमंत्री ने भाषण शुरू किया तो विपक्ष के विधायक हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए।

11:22 AM (IST) Mar 09
विधानसभा में हंगामा

भाषण के शुरुआत के साथ ही विप‍क्ष ने हंगामा किया तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपको जितना विरोध करना हो कर लें, लेकिन बजट भाषण शांति से सुन लें। प्रदेश की जनता इसे सुनना चाहती है।