यह तस्वीर अशोकनगर जिले की है। जहां नईसराय में पदस्थ महिला कर्मचारी मनीषा भैंसारे अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही है। मनीषा का कहना है कि बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब है। मैंने अधिकारियों से मेरी ड्यूटी कैंसिल करवाने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। 


भोपाल. मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। अब देखना हो गा कि मगंलवार को प्रदेश के 63.68 लाख वोटर्स किसका मंगल करते हैं। इन 28 सीटों पर 9361 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं इस मतदान को सपन्न करने के लिए 56 हजार मतदान कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी दौरान एक मतदान केंद्र एक दिल को झोकझोर देने वाली तस्वरी सामन आई है, जहां एक महिला कर्मचारी अपने 6 महीने के बीमार बच्चे को लेकर ड्यूटी करने लिए पहुंची है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीमार बेटे को गोद में ले ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी
दरअसल, यह तस्वीर अशोकनगर जिले की है। जहां नईसराय में पदस्थ महिला कर्मचारी मनीषा भैंसारे अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही है। मनीषा का कहना है कि बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब है। मैंने अधिकारियों से मेरी ड्यूटी कैंसिल करवाने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। घर में कोई नहीं जिसको बच्चा देकर ड्यूटी पर आ सकती। इसलिए बेटे को साथ लाना पड़ा।

दिल खुश कर देने वाली तस्वीर
वहीं एमपी उपचुनाव की दूसरी तस्वीर दिल खुश कर देने वाली है। जहां पोहरी में चिटौरीकलां मतदान केंद्र पर वोटिंग की ड्यूटी के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों की आरती उतारकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने स्वागत किया। जब पुलिस वालों ने अपना इस तरह वेलकम देखा तो वह भावुक हो गए।

मतदान केंद्र में निकला 7 फीट का सांप
एमपी उपचुनाव में जहां एक तरफ खुशी का माहौल है तो वहीं एक मतदान केंद्र से एक दहशत वाली तस्वीर भी सामने आई है। जहां पोलिंग बूथ में करीब 7 फीट का सांप निकल गया। यहां काफी देर तक वोटर सांप की दहशत में टेंट में बाहर बैठे रहे कर्मचारी और मतदाता।