मध्य प्रदेश में इंदौर शहर सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित है। जहां मरीजों की संख्या 5 हजार पहुंचने वाली है। एक बार फिर शहर में संक्रमण तेजी से फैलता दिखाई दे रहा है। यहां  एक परिवार के 27 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इंदौर. मध्य प्रदेश में इंदौर शहर सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित है। जहां मरीजों की संख्या 5 हजार पहुंचने वाली है। एक बार फिर शहर में संक्रमण तेजी से फैलता दिखाई दे रहा है। यहां एक परिवार के 27 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 85 साल के बुजुर्ग से लेकर 5 साल के बच्चो को भी महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रशासन ने पूरे मोहल्ले को किया सील
दरअसल, सोमवार रात हातोद के भोई मोहल्ला में रहने वाले परिवार के 27 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कुछ दिन पहले इसी परिवार के दो लोग संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित परिवार मछली बेचने का व्यवसाय करता है। जैसे ही लोगों को यह खबर पता चली तो हड़कंप मच गया, स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मोहल्ले को सील कर दिया है।

सड़क किनारे बिकने वाली सब्जियों पर लगाया प्रतिबंध
प्रशासन ने मुहल्ले के आसपास के एरिया में सड़क किनारे बिकने वाली सब्जियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ तालाबों में मछली पकड़ने पर भी रोक लगा दी है। संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए शहर की एमटीएच अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वह स्वास्थ्य विभाग इस परिवार के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहा है।